For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले विराट का खुलासा- कोच रवि शास्त्री सबसे ज्यादा ना मुझे सुनाते हैं

नई दिल्ली। विंडीज के साथ सीरीज जीतने के बाद अब भारत की अग्नि परीक्षा की बारी है। भारत एक महीने से ज्यादा लंबे टूर के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी20 सीरीज से होनी है। टी20 सीरीज में रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे, जबकि विराट कोहली टेस्ट सीरीज के लिए टीम से जुड़ेंगे।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले मुबंई में विराट कोहली और भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने प्रेस कॉफ्रेंस कर मीडिया को संबोधित किया।

शास्त्री की तारीफ:
विराट ने कोच रवि शास्त्री के मैन मैनेजमेंट की तारीफ करते हुए कहा कि़ 'सबसे ज्यादा मुझे कोच से ही सुनने को मिली है, लेकिन ये निजी चीजें होती हैं। ये टीम के एक अंदरूनी माहौल में होती हैं। टीम में हर किसी को अपनी राय रखने की आजादी है। हम सिर्फ एक दी गई जिम्मेदारी के लिए काम करते हैं। हम दोनों , बल्कि हम सभी का एक ही मकसद है कि क्रिकेट को आगे ले जाएं।

इस दौरान विराट कोहली ने कहा कि हमारे पास गेंदबाजी का आक्रमण मजबूत है लेकिन बल्लेबाजों को संभलने की जरूरत है।हमें सिर्फ टेस्ट मैच नहीं सीरीज जीतनी है और इसके लिए हर किसी को अपना प्रदर्शन में सुधार कर साझा उम्दा प्रदर्शन करने की जरूरत है।

अब प्रयोग करने का समय नहीं बचा :
शास्त्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज को हम हल्के में नहीं ले सकते, क्योंकि वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज होगी। ऐसे समय में अब हम किसी और खिलाड़ी को चोटिल होते नहीं देख सकते। अब प्रयोग करने का समय बीत चुका है। हमारे पास अब किसी भी खिलाड़ी को हटाने या बदलने का वक्त नहीं है।

बता दें कि विराट को टी20 सीरीज में आराम दिया गया है। 21 नवंबर से सीरीज की शुरुआत होगी। इस दिन पहला टी20 खेला जाएगा। भारत तीन मैचों की ट्वंटी20 सीरीज के बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा और आखिरी में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

Story first published: Thursday, November 15, 2018, 17:20 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+