Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी ने जड़ा 'हवाई' छक्का तो देख यूं जश्न मनाने लगे विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। किसी ने सच ही कहा है कि शेर भले ही बूढ़ा हो जाए लेकिन वह शिकार करना नहीं भूलता। यह बात विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी पर एकदम सटीक बैठती है जो 37 की उम्र में भी गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं। पिछले साल जब धोनी का बल्ला शांत हुआ तो उनकी माैजूदगी पर सवाल उठने लगे लेकिन 2019 के आते ही धोनी फिर उसी रंग में लाैटे जब 2005 में सबको बल्लेबाजी से हैरान किया था। धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ वाॅर्म-अप मैच में तूफानी शतक ठोका। उन्हें छक्के के साथ शतक पूरा किया जिसका जश्न डक आउट में बैठे कप्तान विराट कोहली भी मनाते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

धोनी ने 49वें ओवर की पहली गेंद पर अबू जायेद को सीधा छक्का जड़ दिया। इसकी लंबाई 90 मीटर रही। धोनी ने छक्के के साथ शतक पूरा किया तो वहीं कोहली भी हैरान रह गए। वो सीट से उठकर तालियां बजाने लगे। उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल । धोनी ने विश्व कप से पहले बता दिया कि वो पूरी तरह से फिट हैं और फॉर्म में हैं। उन्होंने 78 गेंदों में 113 रन बना डाले, जिसमें 8 चाैके व 7 छक्के शामिल रहे।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्व कप के मुकाबले शुरू होने से पहले बांग्लादेश को अपने दूसरे वाॅर्म-अप मैच में 95 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर बांग्लादेश के सामने 360 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में बांग्लादेश की टीम 264 रनों पर आलआउट हो गई। 'चाइनामैन कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा ने भी 3-3 विकेट निकाले। जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए।

Story first published: Wednesday, May 29, 2019, 15:53 [IST]
Other articles published on May 29, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+