For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट नहीं सह पाए अनुष्का की जुदाई, एयरपोर्ट पर रिसीव करते ही करने लगे हग

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों छुट्टी पर हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरा खत्म होने के बाद लौटे विराट ज्यादा से ज्यादा वक्त अपनी पत्नी अनुष्का को देना चाहते हैं। लेकिन अनुष्का अपनी फिल्म परी को लेकर ज्यादा विजी हैं और प्रमोशन के लिए उन्हें इधर-उधर जाना पड़ रहा है। हालांकि रविवार को उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का को रिसीव किया। अनुष्का शूटिंग शेड्यूल से समय निकालकर विराट से मिलने पहुंची थीं। लेकिन उसके बाद जो हुआ वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रिसेप्शन के बाद दोनों को ज्यादा वक्त साथ बिताने को नहीं मिला

रिसेप्शन के बाद दोनों को ज्यादा वक्त साथ बिताने को नहीं मिला

दरअसल विराट अनुष्का शर्मा सबके चहेते कपल हैं। बीते दिसंबर में दोनों ने एक प्राइवेट फंक्शन में इटली में शादी कर ली थी। दोनों के शादी की खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर छा गईं। शादी के बाद दोनों ने अपने हनीमून के फोटोज भी शेयर किए थे। दिल्ली और फिर मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन के बाद दोनों को ज्यादा वक्त साथ बिताने को नहीं मिला। हालांकि अब कोहली ने श्रीलंका दौरे से आराम लेकर अपना समय अपनी पत्नी को देने का प्लान बनाया है।

रविवार को पहले विराट को टैटू गुदवाते हुए एक सैलून में देखा गया

रविवार को पहले विराट को टैटू गुदवाते हुए एक सैलून में देखा गया

रविवार को पहले विराट को टैटू गुदवाते हुए एक सैलून में देखा गया, तो इसके बाद जब उनकी गाड़ी मुंबई एयरपोर्ट की तरफ बढ़ी, तो फोटोग्राफरों का काफिला उनके पीछे-पीछे हो गया। कुछ ही देर में साफ हो गया कि आखिरकार विराट क्यों एयरपोर्ट पहुंचे थे।

कार के अंदर कोहली ने अनुष्का को कसकर गले लगाकर स्वागत किया

कार के अंदर कोहली ने अनुष्का को कसकर गले लगाकर स्वागत किया

दरअसल विराट हवाई अड्डे पर पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को रिसीव करने पहुंचे थे। अनुष्का फिल्म के प्रचार-प्रसार और इससे जुड़े काम में इन दिनों ज्यादा व्यस्त हैं। बहरहाल अनुष्का ने जैसे ही कोहली की गाड़ी में प्रवेश किया, तो फोटोग्राफर बेसब्री से इंतजार करने लगे। जिसके बाद कार के अंदर कोहली ने अनुष्का को कसकर गले लगाकर स्वागत किया।

अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ श्रीदेवी के घर पहुंची

इसके बाद अगले दिन अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ श्रीदेवी के घर पहुंची और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। 28 फरवरी को श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया था। जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने पहुंचकर इस सुपरस्टार को श्रद्धांजलि दी थी। हालांकि अनुष्का शर्मा इस शोक सभा का हिस्सा नहीं बन पाई थीं।

Story first published: Monday, March 5, 2018, 11:35 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+