For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने किया 26/11 हमले में अपनी जान गंवाने वालों को याद

नई दिल्ली: आज ही के दिन (26 नवंबर) 11 साल पहले भारत पर एक भयंकर आतंकी हमला हुआ था। 26/11 नाम से जाना गया यह आतंकी हमला मुंबई के ताज होटल को निशाना बनाकर किया गया था। देश 26 नवंबर 2008 को हुए हमले को आज भी भूला नहीं है। चार दिन तक जारी रहे उस हमले में 166 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। क्रिकेट के साथ-साथ देश के मुद्दों पर सजगता और संवेदनशीलता का परिचय देने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस हमले के 11वें साल पर एक ट्वीट किया है।

कोहली ने ट्वीट करते हुए इस हमले में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा है कि ये लोग कभी भी भूले नहीं जाएंगे।

कोहली ने लिखा- "उन बहादुरदिलों और निर्दोष नागरिकों को याद रखें जिन्होंने अपनी जान 26/11 हमले में गंवा दी। वे चले गए हैं लेकिन उनको कभी भूला नहीं गया है।"

बता दें कि इस हमले में शामिल आतंकियों में एक ही जिंदा पकड़ा गया था जो अजमल कसाब था। कसाब को बाद में भारतीय कानून के तहत फांसी दी गई थी। इस हमले के बाद भारत ने लंबा सफर तय किया है लेकिन अभी भी पड़ोसी पाकिस्तान से भारत के रिश्ते कश्मीर मामले को लेकर तल्ख बने हुए हैं। जहां तक क्रिकेट की बात है तो दोनों देशों के बीच किसी भी तरह का कोई क्रिकेट नहीं होता है।

हाल ही भारतीय पक्ष की अपील के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच डेविस कप में होने वाले मैच की भी जगह बदल दी गई है। पहले यह मैच इस्लामाबाद में होना था लेकिन अब यह तटस्थ जगह कजाखस्तान में होगा।

बता दें कि विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने हाल में ही बांग्लादेश को 2-0 से टेस्ट सीरीज में मात दी है। अब कोहली का कप्तान के तौर पर अगला अभियान वेस्टइंडीज टीम का भारत दौरा है जो 6 दिसम्बर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ शुरू हो रहा है। इस दौर पर तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। कैरेबियाई टीम की अगुवाई कीरोन पोलार्ड कर रहे हैं।

Story first published: Tuesday, November 26, 2019, 14:31 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+