For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

3-1 से सीरीज हथियाने के बाद अपनी 'पसंदीदा' जगह पहुंचे विराट, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में अहम भूमिका निभाई। विराट कोहली की तीन शतकीय पारियों की बदौलत इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया, जिसका एक मैच टाई भी हुआ। 29 वर्षीय विराट कोहली ने इस सीरीज में बैक-टू-बैक तीन सेंचुरी लगाईं। इस सीरीज में विराट ने 453 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला।

विराट बने सबसे तेज 10 हजारी

विराट कोहली ने इस वनडे सीरीज के दौरान सबसे तेज वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरे किए। इस मामले में विराट ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। लेकिन, आप देखते हैं कि विराट कोहली हमेशा फिट नजर आते हैं। यहां तक कि यो-यो टेस्ट में भी वह नंबर वन स्कोरर हैं। इसका राज क्या है, ये बात कम ही लोग जानते हैं। दरअसल, विराट कोहली अपने आप को फिट रखने के जिम में पसीना बहाते हैं।

ये वीडियो है विराट की फिटनेस का राज!

ऐसा ही वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के एक दिन बाद देखा गया। विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काफी वजन उठाते हुए नजर आ रहे हैं। विराट के इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किस तरह अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहते हैं। इस बात का जिक्र विराट कोहली ने वीडियो और इस वीडियो के कैप्शन के जरिए किया है।

विराट कोहली आने वाले क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो उनको वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। उनके गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे। विराट कोहली अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे। यहां टीम इंडिया को 21 नवंबर से टी20 सीरीज खेलनी है, जिसमें विराट कोहली बतौर कप्तान मैदान में होंगे। ये दौरा विराट के लिए करीब दो महीने का रहेगा क्योंकि वह टी20 के बाद टेस्ट और वनडे सीरीज भी खेलेंगे।

Story first published: Friday, November 2, 2018, 17:58 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+