Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अपने क्रिकेट फ्यूचर को लेकर विराट कोहली ने किया खुलासा

नई दिल्ली। दुनिया के महान क्रिकेटर्स में शुमार विराट कोहली शुक्रवार को आरपी-एसजी ग्रुप के साथ मिलकर देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उस दौरान क्रिकेट से लेकर अपने क्रिकेट फ्यूचर और फिटनेस के बारे में खुलकर चर्चा की। मौजूदा दौर में सबसे फिट क्रिकेटर माने जाने वाले कोहली ने अपनी फिटनेस को लेकर कहा कि फिट रहने के लिए वे कोई सीमा तय नहीं करते और हर रोज बेहतर करने की कोशिश करते हैं।

हाल ही में वन-डे क्रिकेट में रिकी पोंटिंग को पछाड़ कर शतकों के सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर आने वाले विराट कोहली ने अपने आने वाले क्रिकेट करियर को लेकर कहा कि वे अगले 10 साल तक और क्रिकेट खेलना चाहेंगे। कोहली ने कहा कि वे खेल के स्तर हमेशा सर्वोच्च रखना चाहते हैं। उनके अनुसार, हर खिलाड़ी को तब तक मेहनत करनी चाहिए जब तक कि वो अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते।

आज के बदलते क्रिकेट और अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कोहली ने कहा कि आज के बच्चे मैदान में समय बिताने की बजाय मोबाइल और आईपैड पर लगे रहते हैं। हमारे टाइम में हम लोग मैदान और गलियों में जाकर क्रिकेट खेला करते थे। कोहली ने कहा कि वे जो कुछ भी है वो क्रिकेट की वजह से ही है और वे खेल को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव योगदान करना चाहेंगे।

कोहली के अनुसार, मेहनत करने और लक्ष्य पाने के लिए कोई सीमाएं नहीं होती है। दरअसल ज्यादातर लोग अपने लक्ष्य के लिए सीमाएं तय कर लेते हैं और 70 फीसदी लोग यहीं रुक जाते है। कोहली ने कहा कि मैं पूरी जिंदगी क्रिकेट नहीं खेलूंगा यही कारण है कि मैं कड़ी मेहनत करता हूं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+