'उरुग्वे में है फीफा खिताब जीतने का दम'
प्रीटोरिया। दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच ऑस्कर ताबारेज का कहना है कि उनकी टीम फीफा विश्व कप-2010 का खिताब जीत सकती है। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ताबारेज को यकीन है कि दक्षिण अफ्रीका को बुधवार को 3-0 से हराने वाले उनके खिलाड़ी 56 वर्ष पुराना इतिहास दोहराते हुए खिताब जीतने में सफलता हासिल करेंगे।
उरुग्वे ने वर्ष 1954 के विश्व कप के एक मुकाबले में स्विट्जरलैंड को 3-0 से पराजित किया था। इसके बाद उसने उसी विश्व कप में स्कॉटलैंड को 7-0 के अंतर से हराया था। ताबारेज मानते हैं कि दो बार खिताब जीत चुकी उनकी टीम ने आखिरकार दशकों बाद अपनी आंख खोली है और अब उन्हें लगता है कि वह खिताब जीतकर ही मानेगी।
क्लिक करें- फीफा 2010 स्पेशल पेज
उरुग्वे की टीम ग्रुप-ए में पहले स्थान पर पहुंच गई है। उसने अब तक दो मुकाबले खेले हैं, जिनमें से एक में उसने फ्रांस को गोलरहित बराबरी पर रोका था और फिर बुधवार को उसने दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत दर्ज की। इस तालिका में फ्रांस तीसरे और मेक्सिको चौथे स्थान पर हैं।
उरुग्वे की टीम ने 1970 में मेक्सिको में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। इसके बाद 1990 में वह ग्रुप स्तर को पार करने में सफल रही थी। हाल के वर्षो में उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है क्योंकि वह पांच में से चार मौकों पर विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications