गुरुमीत राम रहीम को लेकर अब कोहली ने कही मजेदार बात, राहुल ने खोली विराट की पोल
नई दिल्ली। अभी कुछ समय पहले रेप के दोषी गुरमीत रहीम के साथ भारतीय खिलाड़ियों की फोटो वायरल हो रही थी। इस फोटो में विराट कोहली आशीष नेहरा और युसुफ जैसे बड़े खिलाड़ी नजर आ रहे थे। अब कोहली ने इस बारे में मजेदार खुलासा किया है। दीपावली के मौके पर विराट कोहली और आमिर खान एक शो में साथ नजर आने वाले हैं। शो की शूटिंग हो चुकी है। इस शो में रिकॉर्डिंग के वक्त विराट कोहली समेत टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रहे। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक विराट कोहली ने गुरुमीत राम रहीम से मिलने बारे में मजेदार बात बताई।
इसे भी पढ़ेंः- कोहली को पसंद नहीं है अनुष्का का देर से आना, आमिर के सवाल पर किए कई खुलासे

ये है वो मजेदार बात, कोहली ने बताया
कोहली ने कहा कि उनसे (गुरुमीत राम रहीम से) मिलने के साथ वाली सबसे मजेदार बात ये थी कि वह आशीष नेहरा को जगदीश नेहरा और यूसुफ पठान को जुसुफ पठान कहते थे। आपको बता दे कि गुरुमीत राम रहीम रेप के आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद जेल की सजा काट रहा है।

ये हैं विराट की अच्छी आदतें, राहुल ने किया खुलासा
केएल राहुल ने विराट कोहली की कई आदतों का खुलासा किया। केएल राहुल ने कहा कि विराट कोहली के बारे में अच्छी चीजें ये है कि वह फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। राहुल ने आगे कहा कि वह खुद में सुधार और जिम्मेदारी का भी खासा ख्याल रखते हैं।

कोहली को दिखावा पसंद है, वे बिना शर्ट के घूमते हैं
हालांकि राहुल को विराट की एक आदत खराब लगती है। राहुल ने कहा कि उन्हें (विराट) दिखावा करना पसंद है। वह चेंजिंग रूम में बिना शर्ट के घूमते हैं और हमेशा फोन पर लगे रहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
