अनुष्का शर्मा का कौन सा रोल विराट कोहली को लगता है बेस्ट, कप्तान ने बताया मूवी का नाम
नई दिल्लीः विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत में इस समय सबसे बड़े स्टार कपल में से एक हैं। एक का नाता क्रिकेट से और दूसरे का बॉलीवुड से है। हाल में ही कोहली ने अनुष्का शर्मा की उस मूवी का नाम बताया है जिसको वे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।
कोहली का कहना है कि उनको ऐ दिल है मुश्किल मूवी सबसे ज्यादा पसंद है जिसमें उनकी पत्नी ने भूमिक निभाई है। कोहली ने कहा कि वे आज भी अनुष्का के रोल की तारीफ करते हैं।
कोहली ने कहा कि वह यूट्यूब खोलते हैं और उस सीन को देखते हैं जहां अनुष्का शर्मा को कैंसर हो गया था और रणवीर कपूर उनको देखने के लिए वापस आते हैं। कोहली कहते हैं कि यह सीन उनके दिल के हमेशा करीब रहेगा। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कोहली ने बताया, "मैं अनुष्का शर्मा की ए दिल है मुश्किल मूवी को ही पसंद करता हूं क्योंकि वह कैरेक्टर मेरा सबसे ज्यादा पसंदीदा चरित्र है। मैं अभी भी अनुष्का को इसके बारे में बताता रहता हूं। कई बार में बैठा होता हूं तो यूट्यूब खोल कर उस सीन को देख लेता हूं।"
कोहली को अंतिम बार आईपीएल 2021 में आरसीबी के लिए एक्शन में देखा गया था। अब भारत को उनकी अगुवाई में इंग्लैंड की यात्रा करनी है जहां पर विश्व टेस्ट चैम्पियशिप का मुकाबला 18 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। इसके बाद पांच टेस्ट मैचों की सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ होगी। इंग्लिश टीम से पहला टेस्ट मुकाबला 4 अगस्त को होगा।
टीम इंडिया इस समय मुंबई में क्वारेंटीन समय गुजार रही है। 2 जून को भारतीय पुरुष और महिला टीम यूनाइटेड किंगडम के लिए रवाना हो जाएगी। फिर इंग्लैंड में क्वारेंटाइन पीरियड पूरा करना होगा। भारत के पास विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए बहुत ज्यादा वक्त नहीं होगा जबकि उसका प्रतिद्वंदी न्यूजीलैंड बहुत पहले ही एक्शन में पहुंचकर इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेल चुका होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
