For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पहले मुकाबले में बड़ी जीत के बाद विराट कोहली ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली। भारत बनाम आयरलैंड का पहला टी-20 मुकाबला बुधवार को खेला गया। इस एकतरफा मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को 76 रनों की करारी श्कस्त दी और इस दौरे पर जीत से शुरुआत की। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 160 रन जोड़े और इस मौके पर धवन और रोहित दोनो ने ही शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि इस मौके पर रोहित अपने शतक से महज 3 रन दूर थे और वो बोल्ड हो गए। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने गेंदबाजी में भी शानदार गेंदबाजी की खासकर कुलदीप यादव ने । यह मुकाबला भारत ने भले ही जीत लिया हो वो भी बड़े अंतर से लेकिन भारत ने इस मैच में कई बदलाव किए थे। इस मैच के बाद विराट कोहली ने इन बदलावों पर कुछ इस तरह का रिएक्शन दिया।

विराट ने कुछ ऐसा कहाः गौरतलब हो कि इस मुकाबले में कप्तान विराट कोहली छठे स्थान पर खेलने उतरे थे। इसके बारे में बोलते हुए विराट ने कहा कि आगे आने वाले 4 टी20 मैचों में वे इस तरह के प्रयोग और करते रहेंगे, यह हमने तय किया है। उन्होंने बताया कि हमने यह निर्णय लिया था कि ओपनर बल्लेबाजों के अलावा मध्यक्रम बल्लेबाजी के साथ प्रयोग किया जाएगा।ह आने वाले चार टी20 मुकाबलों में भी देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि आयरलैंड के खिलाफ 1 और इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को 3 टी20 मुकाबले खेलने हैं। कोहली ने कहा कि इस फैसले के पीछे भारतीय टीम प्रबन्धन का हाथ बताते हुए कहा कि इससे सभी खिलाड़ियों को क्रीज पर समय बिताने का मौका मिलेगा। गौरतलब हो कि इस मुकाबले में रोहित और शिखर के अलावा और कोई भी बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन नहीं कर सका था यहां तक कि खुद विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन चले गए थे।

Story first published: Thursday, June 28, 2018, 17:05 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+