For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Cup 2019 : सबसे अधिक चैलेंजिंग विश्वकप के लिए भी विराट के पास है जीत का मंत्र

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 2019 विश्व कप को सबसे अधिक चैलेंजिंग बताया है लेकिन इस इवेंट को जीतने के लिए उन्होंने एक मंत्र भी दिया है।

नई दिल्ली : इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से होने वाले विश्व कप 2019 से ठीक पहले टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली ने BCCI के मुख्यालय मुंबई में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। टीम इंडिया के मिशन विश्व कप की शुरुआत आधिकारिक तौर पर हो चुकी है, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टीम की हर स्थिति से जुड़े सवाल का जवाब दिया वहीं कोच रवि शास्त्री ने धोनी इस विश्व कप में कोहली के लिए कितने अहम होंगे इसका जिक्र किया। जानिए कोहली ने आखिर क्यों इस विश्व कप को सबसे अधिक चैलेंजिंग बताया वहीं कुलदीप और जाधव के फॉर्म को भी लेकर उन्होंने कई बड़ी बातें कही हैं। पढ़िए कोहली-शास्त्री की जोड़ी ने मिशन विश्व कप से पहले किसके बारे में क्या कहा।

क्या है कोहली के लिए 'सबसे बड़ी चुनौती'

क्या है कोहली के लिए 'सबसे बड़ी चुनौती'

वर्ल्ड कप के शेड्यूल पर बोलते हुए कोहली ने कहा कि "यह विश्व कप चुनौती से भरा है। हर एक गेम के बीच गैप है जिससे खिलाड़ी को बहुत अधिक थकान नहीं महसूस होगी। खिलाड़ी हर एक मैच के बाद रीग्रुप कर सकते हैं। हमारे लिए चार लगातार ऐसे गेम हैं जो चुनौतियों से भरे हैं और यही मुकाबले टीम इंडिया के लिए मोमेंटम तय करेंगे। हम किसी भी मैच में बहुत ओवर कॉन्फिडेंस नहीं हो सकते हैं और इसीलिए इस प्रतिस्पर्धा का नाम वर्ल्ड कप है। आप जिस दिन इंग्लैंड पहुँचते हैं उस दिन से यानी पहले मैच से आपको मैच रेडी रहना होता है। कोहली के मुताबिक यह इस विश्व कप की सबसे बड़ी चुनौती है। विराट कोहली के लिए यह चौथा विश्व कप है। इससे पहले उन्होंने अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था और 2011 में बतौर खिलाड़ी भी विश्व कप टीम का हिस्सा रहे थे और 2015 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

READ MORE : इंग्लैंड जाने से पहले विराट कोहली ने बताया किस टीम से है 'खतरा'

कुलदीप के फॉर्म पर क्या बोले कोहली

कुलदीप के फॉर्म पर क्या बोले कोहली

आईपीएल-2019 में कुलदीप यादव की जमकर धुनाई हुई तो यह सवाल भी कोहली से पूछा गया कि क्या आखिर वो वर्ल्ड कप में बेहतर कर पाएंगे ? विराट ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि " कुलदीप पहले बहुत सफल रहे हैं, आपको इसका दूसरा पक्ष भी देखना होगा। मुझे तो इस बात की खुशी है कि उनका खराब फॉर्म आईपीएल में सामने आ गया और वो वर्ल्ड कप में अपनी सारी कमजोरियों को दूर कर रिफ्रेश तरीके से गेंदबाजी करेंगे। कुलदीप और चहल हमारी गेंदबाजी के दो मजबूत स्तंभ हैं। केदार जाधव भी कमोबेश ऐसी ही भूमिका निभाते हैं। टी-20 एक ऐसा फॉर्मेट है जिसमें सभी चीजें या हर मैच आपके पक्ष में नहीं होता है। मैं इस बात से बिल्कुल आश्वस्त हूँ कि ये सभी मानसिक रूप से एक अच्छे जोन में हैं। वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट में प्रेशर सिचुएशन को हैंडल करना काफी अहम होता है और हम अपने आप को कितना फोकस्ड रखते हैं यह जरूरी है।

विराट का सक्सेस मंत्र

विराट का सक्सेस मंत्र

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड में विश्व कप जीतने के लिए कंडीशन से अधिक प्रेशर को हैंडल करने पर जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि "यह कतई बहुत जरूरी नहीं है कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट में कंडीशन बहुत अहम भूमिका निभाए। अगर आप प्रेशर हैंडल कर पाएंगे तो ऐसे इवेंट में जीत मिल सकती है।" इंग्लैंड में ओवरकास्ट कंडीशन की बात करते हुए विराट यह सवाल उनसे पूछा गया था कि आखिर किस चीज की भूमिका अहम होगी। विराट ने गेंदबाजों की चर्चा करते हुए कहा कि "हमारे सभी गेंदबाज फिट हैं, कोई भी गेंदबाज थका हुआ नहीं लग रहा है"। टीम इंडिया 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप में अपना पहला ODI मुकाबला खेलेगी।

वर्ल्ड कप 2019 : इंग्लैंड टीम में हुए 3 बड़े बदलाव, जोफ्रा आर्चर की अचानक हुई एंट्री

Story first published: Tuesday, May 21, 2019, 18:20 [IST]
Other articles published on May 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+