For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने बताया टीम इंडिया के नं-1 होने का रहस्य

विराट कोहली ने बताया कि कैसे टीम इंडिया बनी नंबर एक, लगातार जीत के बारे में कोहली ने कहा कि हमारे हर खिलाड़ी ने जिम्मेदारी को उठाना सीखा है।

By Ankur

धर्मशाला। टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीत के बाद कप्तान कोहली ने टीम की जमकर तारीफ की। कोहली ने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए कहा कि मौजूदा टीम अभी तक की सबसे अच्छी टीम हैं जोकि लगातार अच्छा खेल रही है। कोहली ने कहा कि अभी तक का सीजन काफी अच्छा रहा है, इंग्लैंड,न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को हमने हराया है।

बाउंस बैक करना हमारी सबसे बड़ी ताकत

बाउंस बैक करना हमारी सबसे बड़ी ताकत

कोहली ने कहा कि मौजूदा टीम अभी तक की सबसे अच्छी टीम है, टीम में हर खिलाड़ी ने जबरदस्त खेल दिखाया और जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों ने गंभीरता दिखाते हुए जिम्मेदारी ली। कोहली ने कहा कि हमारी मेहनत ने इस सीरीज में दिखाया है कि हमारी टीम में काबिलियत है। टीम इंडिया की जीत की सबसे बड़ी वजह कोहली ने बताया कि हम अब बाउंस बैक करते हैं और हमारी यही क्षमता हमें और बेहतर बना रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बारे में कोहली ने कहा कि हर खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है यह जीत टीम के प्रदर्शन की बदौलत है।

तीन सबसे बड़ी वापसी

तीन सबसे बड़ी वापसी

कोहली ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ वापसी करना मुश्किल था लेकिन हमने उस सीरीज में वापसी की, कुछ इसी तरह इंग्लैंड के खिलाफ भी हमने वापसी की जोकि काफी मुश्किल था। कोहली ने कहा कि मौजूदा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हमने जबरदस्त वापसी की और यही खूबी हमारी टीम को बेहतर बना रही है। टीम इंडिया के बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि जिस तरह से बल्लेबाज छोटी-छोटी साझेदारी करते हैं वह टीम की जीत का रास्ता साफ करती है। जब भी आप पांच गेंदबाजों के साथ खेलते हैं तो बल्लेबाजों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

खिलाड़ियों को करते हैं प्रेरित

खिलाड़ियों को करते हैं प्रेरित

सफल रहने के लिए आपको लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होता है तभी आप दुनिया की नंबर 1 टीम बनते हैं। मैं हमेशा खिलाड़ियों को यह बताता हूं कि जब आप दबाव में बेहतर खेल दिखाते हैं तो वह आपके चरित्र को दर्शाता है, सभी खिलाड़ियों ने मुश्किल परिस्थितियों में बेहतर खेल दिखाया। कोहली ने कहा कि आपकी फिटनेस काफी अहम होती है, हम फिटनेस पर काफी मेहनत करते हैं। भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि इन दोनों ने जबरदस्त गेंदबाजी की।

खेल में बने रहना मुझे अच्छा लगता है

खेल में बने रहना मुझे अच्छा लगता है

मेरे उपर बहुत जिम्मेदारी है, मैं इस जिम्मेदारी को आगे ले जाना चाहता हूं, मुझे खेल में बने रहना अच्छा लगता है, अगर मैं मैंच नहीं भी खेल रहा हूं तो भी मुझे खेल में बने रहना अच्छा लगता है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि आखिरी मैंच में चोटिल होने की वजह से कोहली मैच नहीं खेल रहे थे लेकिन वह खुद मैदान में खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स लेकर पहुंचते थे, जो खेल के प्रति उनकी रुचि को दर्शाता है।

ऑस्ट्रेलिया को दो टूक

ऑस्ट्रेलिया को दो टूक

जब कोहली ने कहा कि जब आप शीर्ष पर होते हैं तो लोग आपके खिलाफ नहीं बोल पाते हैं लेकिन हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी ही भाषा में बात की, कुछ लोग इसे हजम नहीं कर पाते हैं लेकिन हम इन बातों को आसानी से पचाते हैं। हमने दो साल पहले नंबर 7 से शुरुआत की थी और आज हम नंबर 1 पर पहुंचे हैं, इसके पीछे लोगों का साथ काफी अहम है। हम इस प्रदर्शन का आगे भी जारी रखेंगे।

ठीक होने में लगेंगे कुछ हफ्ते

ठीक होने में लगेंगे कुछ हफ्ते

अपने कंधे की चोट के बारे में कोहली ने कहा कि इसे ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते और लगेंगे। आपको बता दें कि आखिरी टेस्ट मैच में कोहली नहीं खेल सके थे, उन्होंने पहले ही कह दिया था कि जबतक वह 100 फीसदी फिट नहीं होंगे वह मैदान में नहीं उतरेंगे। आखिरी मैच में कप्तानी कर रहे अजिंक्या रहाणे की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि रहाणे ने बेहतर कप्तानी की और टीम को अच्छे से मैदान में एकजुट किया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+