अनुष्का शर्मा और खुद में ये समानता देखकर विराट कोहली ने की थी शादी
नई दिल्ली: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी भारत की सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल हैं। चाहे वह शादी से पहले इन दोनों के बीच रोमांस की बातें हों या फिर इटली में जाकर शादी करना हो, इस जोड़ी के प्रति फैंस में जबरदस्त दीवानगी देखी जा सकती है। यह जोड़ी आज भी भारत की सबसे शानदार जोड़ियों में शुमार हैं और इसका क्रेज फैंस के बीच वैसा ही बना हुआ है जैसे पहले था। विराट-अनुष्का को एक आदर्श जोड़ी की तरह से देखा जाता रहा है जो अलग-अलग दुनिया से ताल्लुक रखने के बाद भी एक-दूसरे के लिए समय निकालने से कभी नहीं चूकते हैं। अनुष्का ने तो विराट के साथ रोमांस और शादी पर अपनी बात कर ली है लेकिन विराट शायद ही कभी इस बात पर खुलकर कभी बोले हैं। लेकिन अब विराट कोहली ने भी इस पर बात की है।

कोहली-अनुष्का में ये बातें हैं समान
अमेरिका में दिए गए एक टीवी शो पर इंटरव्यू के दौरान जब विराट से पूछा गया कि अनुष्का और उनमें क्या चीज एक जैसी है तो उन्होंने कहा, 'वह भी मेरे जैसे बैकग्राउंड से हैं। हम मिडिल क्लास फैमिली से हैं, फिर अपना-अपना करियर बनाया, हम हार्ड वर्किंग हैं। मेरा डेब्यू 2008 में हुआ था और अनुष्का की पहली फिल्म की शूटिंग भी उसी समय हुई थी।'

कोहली ने किया पहली डेट का जिक्र-
कोहली ने आगे बताया, 'हम 2013 में मिले और बिल्कुल अलग शब्दों में हमारी लाइफ काफी हद तक एक जैसी है और उसके बाद हमारी मुलाकात होनी शुरू हो गई। हम लोग वास्ताविक चीजों पर बात कर रहे थे, हम ऐसी चीजों पर बातें कर रहे थे जिसके साथ काफी लोग कनेक्ट नहीं हो पाएंगे, आप ये केवल तभी समझ सकते हैं जब आपने उस तरह की लाइफ देखी है। इसलिए हम दोनों में कनेक्शन एकदम तुरंत बन गया था।' कोहली ने पहली डेट पर बताया, 'ये काफी पारंपरिक थी, हम लोग अपने खाने के लिए गए। धीरे-धीरे हमको एक-दूसरे का साथ पसंद आने लगा।'
स्टंप से गिल्लियां हटाकर खेला गया एशेज टेस्ट, क्रिकेट इतिहास में केवल दूसरी घटना
हनीमून पर देखना चाहते थे नार्थन लाइट्स
जब कोहली से पूछा गया कि किस तरह से उन्होंने अनुष्का को प्रपोज किया तो उन्होंने कहा कि चीजें इतनी व्यवस्थिति थी कि शादी के लिए बातें वगैरह सब आसानी से हो गई। जब बात शादी की आई तो कोहली ने घर में इसका जिक्र किया जिसके लिए उनके घरवाले आसानी से राजी थे। कोहली ने फिनलैंड में अपने हनीमून के बारे में बताते हुए कहा, 'वहां, हम नार्थन लाइट्स देखना चाहते थे लेकिन बर्फबारी के चलते ऐसा नहीं हो सका।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
