
सोशल मीडिया पर मनोरंजन कर रहे क्रिकेटर-
इस संबंध में, कई भारतीय क्रिकेटर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय रहे हैं। वे सभी नियमित रूप से इंस्टाग्राम लाइव सत्र के दौरान या ट्विटर पर सवाल-जवाब सत्र आयोजित करते हुए देखे जाते हैं। कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, जैसे क्रिकेटर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहे हैं और अपने प्रशंसकों का लगातार मनोरंजन कर रहे हैं।
मैच विनर बॉलर साबित हो सकते हैं अर्जुन तेंदलुकर- भारतीय तेज गेंदबाज का दावा

चहल को बताया जोकर, बुमराह ने किया सरप्राइज-
जब कोहली को लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर अपने साथियों के लाइव आने के बारे में बात करने के लिए कहा गया, तो 31 वर्षीय ने कुछ दिलचस्प टिप्पणियां कीं।
कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर कहा, "आप किसी को भी किसी भी समय लाइव आने के लिए कह सकते हैं और फिर देख सकते हैं कि उनका असली रूप कैसे देखा जा सकता है। युजवेंद्र चहल इस लॉकडाउन में मेरे लिए सबसे बड़े जोकर रहे हैं। जसप्रीत (बुमराह) सरप्राइज रहे हैं। मुझे नहीं पता था कि वह सार्वजनिक रूप से इस तरह की डिटेल बातचीत कर सकता है। "

सभी बॉलर्स को एक साथ बात करते देखने की इच्छा-
कोहली ने इस दौरान इच्छा जताई कि वे सभी भारतीय तेज गेंदबाजों को एक जगह पर आकर बात करते हुए देखना चाहेंगे, यह दिलचस्प होगा। "मैं देखना चाहता हूं, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी एक साथ आ रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं। मैंने देखा है कि वे एक साथ आने पर क्या बात करते हैं। मैं देखना चाहता हूं कि उनका अपने ऊपर कितना नियंत्रण है। और उनके कैरेक्टर सामने आते हैं।"
माइकल हॉल्डिंग ने कहा- बुमराह में है एक दिक्कत, जो शरीर देर तक नहीं झेल पाएगा


Click it and Unblock the Notifications
