विराट कोहली का करिश्मा, आईसीसी वनडे रैकिंग में नंबर 2 बने
दुबई| जवां दिलों की धड़कन और क्रिकेट की दुनिया के ताजा सनसनी मिस्टर विराट कोहली ने ना केवल अपनी कप्तानी में भारत को श्रीलंका पर शानदार जीत दिलवायी है बल्कि अपनी आईसीसी रैकिंग भी सुधार ली है।
विराट कोहली ने अपने चौथे सैकड़े की मदद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। कोहली को रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है। इस लिस्ट में नंबर वन पर दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स हैं तो वहीं तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला हैं। इस लिस्ट में नंबर पांच पर शिखर धवन, 15वीं पोजिशन पर रोहित शर्मा और सुरेश रैना 17वें स्थान पर हैं।
मालूम हो कि भारत-श्रीलंका एकदिवसीय सीरीज के मैन ऑफ द सीरीज चुने गये मिस्टर विराट कोहली ने अंतिम वन डे में भी 21वां शतक ठोंका। इसके साथ ही विराट कोहली विश्व के सबसे तेज शतक बनाने वालों की लिस्ट में नंबर 7 पर पहुंच गये हैं। विराट को आगे जो 6 खिलाड़ी इस लिस्ट में हैं उनके नाम हैं सचिन तेंदुलकर(49), रिकी पोंटिंग(30), सनथ जयसूर्या (28), सौरव गांगुली(22), क्रिस गेल(21) और हर्शेल गिब्स(21)।
इसलिए क्रिकेट समीक्षकों को लगता है कि विराट कोहली ही वो खिलाड़ी हैं जो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के शतकों का रिकार्ड तो़ड़ सकते हैं। भारत-श्रीलंका एकदिवसीय सीरीज विराट कोहली के लिए हर लिहाज से काफी फायदेमंद रही क्योंकि ना केवल विराट इस सीरीज में अपने पुराने लय में दिखायी दिये बल्कि इस सीरीज के जरिये विराट ने अपने आप को बतौर सफल कप्तान भी साबित किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
