अनुष्का के होठों पर विराट को गुस्सा आया
विराट ने वेलिंगटन में ड्रा समाप्त हुए मैच में 38 और 105 रनों की पारियां खेलकर टॉप टेन में प्रवेश किया। विराट वनडे में टीम इंडिया के प्रमुख सदस्य बन ही चुके हैं। वेलिंगटन टेस्ट में पहली पारी में शतक लगाने वाले अजिंक्य रहाणे ने भी 15 स्थानों की छलांग लगाई और 46वें स्थान पर पहुंचे।
अगर गेंदबाजों की बात करें तो न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से बाहर रहे आर आश्विन गेंदबाजों की सूची में दसवें स्थान पर हैं। वह सर्वश्रेष्ठ आलराउंडरों की सूची में पहले स्थान पर हैं। आश्विन के बाद गेंदबाजों की सूची में प्रज्ञान ओझा रैंकिंग में 12वें स्थान पर हैं।