वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम ODI में विराट, रोहित और कुलदीप बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मैच 14 अगस्त को खेलेगी। इस सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बिना किसी नतीजे के समाप्त घोषित करना पड़ा था। इसके बाद का अगला मैच भारत ने आसानी से जीत लिया था। इस तरह से भारत को पहले ही सीरीज में 1-0 की अपराजेय बढ़त मिल चुकी है। टीम इंडिया की नजरें अब तीसरे और अंतिम मैच को जीतकर सीरीज कब्जाने पर लगी हैं। गौरतलब है कि भारत ने इससे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से जीती थी।

विराट-रोहित के बीच साझेदारी का रिकॉर्ड
एक तरफ भारत जहां इस सीरीज को जीतने के मुहाने पर खड़ा है तो वहीं टीम इंडिया के तीन धुरंधर खिलाड़ी बड़े रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े हैं। ये खिलाड़ी हैं विराट कोहली, रोहित शर्मा और कुलदीप यादव। कोहली ने जहां इस सीरीज के दूसरे मैच में 42वां शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी तो वहीं अब रोहित के साथ साझेदारी में भी वे बड़ा रिकॉर्ड बनाने के काफी करीब आ चुके हैं। अगर यह जोड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वींस पार्क ओवल में 27 रनों की साझेदारी कर लेती है तो यह दुनिया की पहली ऐसी जोड़ी बन जाएगी जिसने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1,000 रन किए हैं।

भारत के सबसे 'तेज' ODI बॉलर बनने की ओर कुलदीप
वहीं अगर कुलदीप यादव की बात की जाए तो यादव भारत की ओर से सबसे तेज 100 ODI विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन सकते हैं। 24 साल के यादव के नाम फिलहाल 53 मैचों में 96 ODI विकेट हैं। यानी वे बड़ा रिकॉर्ड बनाने से मात्र चार विकेटों की दूरी पर हैं। अभी तक भारत की ओर से सबसे तेज 100 ODI विकेट लेने का रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के पास है जिन्होंने 56 मैच खेलकर यह कारनामा किया था।
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने किया खुलासा, इस वजह से भारत दौरे के लिए नहीं चुने गए डेल स्टेन

सीरीज भी जीतने के इरादे से उतरेगा भारत
फिलहाल कोहली और कुलदीप की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए लग रहा है कि यह रिकॉर्ड बनाया जा सकता है। पिछले मैच में कोहली ने कहा था कि वेस्टइंडीज के पास बाए हाथ के बल्लेबाज हैं जिनके सामने कुलदीप को फायदा होता है। हालांकि कुलदीप के पास विश्व कप में यह रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका था लेकिन विश्व कप में कोई भी स्पिनर अपने नाम के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सका। ऐसे में भारत के साथ कोहली-रोहित और कुलदीप के लिए भी यह मैच काफी खास हो जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
