Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सहवाग न छोड़ें उप-कप्तानी: गांगुली

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वीरेंद्र सहवाग की के बारे में कहा है कि वो टीम की उपकप्‍तानी नहीं छोड़ें। संन्‍यास से पहले वो कप्‍तान जरूर बनें, क्‍योंकि उनके अंदर अच्‍छी नेतृत्‍व क्षमता है। गांगुली ने यह बात सहवाग की उस बात पर कही, जिसमें उन्‍होंने उप-कप्तानी छोड़ने की इच्‍छा जाहिर की थी।

हाल ही में सहवाग ने कहा था कि वो उपकतानी छोड़ना चाहते हैं, क्योंकि उप कप्तानी किसी ऐसे खिलाड़ी को करनी चाहिए जो भविष्य में टीम का कप्तान बन सके।

एक टीवी चैनल से बातचीत में गांगुली ने कहा कि क्रिकेट के तीनों फॉर्म में वीरू सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सहवाग को उप कप्तानी करनी चाहिए क्योंकि उनके पास कप्तानी कभी न कभी आ सकती है भले ही वह करियर के आखिर में दो साल के लिए ही आए। सौरव ने यह भी कहा कि सहवाग में अभी पांच-छह साल का क्रिकेट बाकी है।

बेहतर फॉर्म में है टीम इंडिया

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की हार और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी पर उठ रहे सवालों को लेकर गांगुली ने कहा कि हर बार जीत नहीं सकते, कभी हारेंगे, कभी जीतेंगे और ऐसा आगे भी होता रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अभी बेहतर फॉर्म में है और हमें इसका मनोबल बढ़ाना चाहिए तभी नतीजा देने वाली एक टीम तैयार होगी।

गांगुली ने कहा कि जब आप बड़ी टीमों के साथ खेलते हैं तो हर मैच प्रेशर मैच होता है। ऐसे समय में टीम को मैच विनर खिलाड़ी की जरूरत होती है जो पिच पर टिक सके और मैच जिता सके। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम एक अच्छी टीम है और उसे बड़े मैचों में शेन वॉटसन की तरह के मैच विनर खिलाड़ी की जरूरत है।

सहवाग, जहीर की गैर-मौजूदगी से पड़ा फर्क

सौरव ने कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी में वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और जहीर खान की गैर-मौजूदगी का टीम के प्रदर्शन पर फर्क पड़ा है। उन्होंने कहा कि ये तीनों खिलाड़ी मैच विनर खिलाड़ी हैं और इनकी वापसी से टीम मजबूत होगी।

गांगुली ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था लेकिन उनकी टीम में बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता है। गांगुली ने कहा कि हैदराबाद की टीम पहले सीजन में नीचे थी और दूसरे सीजन में वह चैम्पियन बनी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+