दीपा करमाकर ने वापस की सचिन तेंदुलकर की दी हुई BMW, खरीदी नई कार
त्रिपुरा। रियो ओलंपिक में भारत का नाम रौशन करने वाली दीपा करमाकर ने आखिरकार भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के हाथों मिली बीएमडब्ल्यू कार को वापस लौटा दिया है और उसके बदले कैश ले लिया है। दीपा ने कार के बदले मिले 25 लाख रूपए से हयूंडे इलेंट्रा ले ली है।
त्रिपुरा की सड़क खराब होने दीपा ने नहीं ली BMW
आपको बता दें कि त्रिपुरा की सड़क खराब होने कारण दीपा ने तोहफे में मिली बीएमडब्ल्यू को वापस करके नकदी देने की बात कही थी। हालांकि त्रिपुरा सरकार ने कहा था कि वो दीपा के घर तक की सड़क को सही करेंगी लेकिन दीपा की फैमिली ने कहा था कि इतनी मंहगी कार का रखरखाव भी काफी मुश्किल है, ऐसे में बेहतर होगा कि कार को वापस करके दीपा को कैश दे दिया जाए।
आंध्र प्रदेश के बिजनेसमैन और पूर्व क्रिकेटर वी. चामुंडरेश्वरनाथ
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के बिजनेसमैन और पूर्व क्रिकेटर वी. चामुंडरेश्वरनाथ ने, जो कि हैदराबाद डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट और सचिन तेंदुलकर के बहुत करीबी दोस्त हैं, ने रियो ओलंपिक में देश का नाम रौशन करने वाले सितारे शटलर पीवी सिंधु, रेसलर साक्षी मलिक, जिमनास्ट दीपा करमाकर और सिंधु के कोच गोपीचंद को BMW कार पुरस्कार के रूप में दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
