'केवल भारत के लिए विश्वकप जीतना चाहता है मेरा बेटा विराट'
नई दिल्ली। विश्वकप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, हर भारतीय की तरह विराट कोहली की मां सरोज कोहली की भी नजर अपने बेटे पर ही है। उनका आशीर्वाद हमेशा अपने बेटे के साथ है इसलिए उन्हें लगता है कि विराट का बल्ला जरूर आस्ट्रेलिया में कमाल करेगा जिसकी वजह से एक बार फिर से विश्वकप भारत में आयेगा।
'सौ जन्म बाद भी कोहली नहीं बन सकते तेंदुलकर'
अपने लाडले के बारे में बात करते हुए सरोज कोहली ने मीडिया से कहा कि उनका बेटा देशवासियों के लिए विश्व कप दोबारा जीतना चाहता है क्योंकि वह यह मानता है कि आज वह जो कुछ भी है वो देशवासियों के प्यार की वजह से ही है। उसका क्रिकेट भारत और भारतवासियों को समर्पित है इसलिए उनके बेटे की पूरी कोशिश होगी कि विश्वकप पर कब्जा हिंदुस्तान का ही हो।
सरोज कोहली ने और भी बहुत कुछ विराट के बारे में कहा, जिसे जानने के लिए आपको नीचे की स्लाइडों पर क्लिक करना होगा..

देश के लिए विश्वकप जीतना चाहता हैं विराट
विराट की मां ने कहा कि विराट को इस बात का पूरा एहसास है कि देशवासी उस पर काफी भरोसा करते हैं और उससे काफी प्यार भी करते हैं और इसी कारण वह अपने देश के लिए दोबारा विश्व कप जीतना चाहता है।

प्रेशर झेलने में सक्षम
सरोज कोहली ने कहा कि विश्वकप जीतने का दवाब विराट पर जरूर है लेकिन मुझे लगता है कि वो प्रेशर आसानी से झेल सकता है।

भरोसा करना चाहिए
विराट की मम्मी ने बोला कि हमें अपने बच्चों पर भरोसा करना चाहिए क्योंकि वे प्रतिभाशाली हैं और उनके अंदर भी विश्व कप जीतने की तमन्ना है।

टीम का हर सदस्य 100 फीसदी प्रदर्शन करे
सरोज ने कहा कि अगर टीम का हर सदस्य 100 फीसदी प्रदर्शन करने में सफल रहा तो फिर वह विश्व कप जरूर जीतेगी।

हमें उम्मीद पूरी टीम से है
सरोज कोहली ने कहा, "हमें उम्मीद पूरी टीम से है। लड़के अच्छा खेल रहे हैं और उनके अंदर प्रतिभा भी है। अगर सभी अपना 100 फीसदी प्रदर्शन करने में सफल रहे तो फिर इंडिया (भारतीय टीम) विश्व कप जरूरत जीतेगा।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications