नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन की 93 रनों की धमाकेदार साझेदारी की बदौलत भारत ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से मात देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 119 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 32.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। ओपनर रोहित शर्मा ने 15 रनों की पारी खेली। इसके अलावा धवन ने शानदार अर्धशतक (51*) जड़ा, वहीं कप्तान ने भी 46* रनों की नाबाद पारी खेली।
इस बीच एक बार फिर से दुनिया का बेस्ट क्रिकेटर भारतीय कप्तान विराट कोहली और दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज कगीसो रबाडा के बीच जंग देखने को मिली। दरअसल टेस्ट सीरीज के दौरान रबाडा भी रबाडा और कोहली के बीच कई बार जुबानी जंग देखने को मिली। यही नहीं रबाडा ने एक बार कोहली को बोल्ड भी किया था। हालांकि इस बार कोहली ने रबाडा को परफेक्ट रिप्लाई दिया।
सेंचुरियन वनडे में कगिसो रबाडा और कोहली के बीच आठवें ओवर के दौरान मैदान में कुछ ऐसा देखने को मिला जो काफी रोमांचकारी था। दरअसल, रबाडा आठवें ओवर के लिए गेंदबाजी कर रहे थे उस वक्त भारत की ओर से कप्तान बल्लेबाजी कर रहे थे। इस ओवर की पांचवी गेंद पर कोहली ने शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और रबाडा की गेंद कोहली के बल्ले से स्लिप होते हुए उनकी पसलियों में जा लगी।
गेंद इतनी तेज लगी कि कुछ समय के लिए कोहली शांत होकर कराहने लगे। कोहली बल्ला टेक कर खड़े हो गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और उसके बाद दो हुआ उसे रबाडा भी देखकर थोड़ा शर्माने लगे। दरअसल खुद को फिट करते ही कोहली ने अगली गेंद कराने का इशारा किया। रबाड़ा ने जैसे ही अगली गेंद यानी की आठवें ओवर की आखिरी गेंद फेंकी, भारतीय कप्तान ने मौका देखकर शानदार शॉट मारा और जोरदार छक्का जड़ दिया।
Good reply! pic.twitter.com/4xtCKzfVqK
— Cricket Videos (@cricvideos5) February 4, 2018