For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

काैन है ये खूबसूरत लड़की, जिसकी कोहली के साथ चर्चा में आई तस्वीर

नई दिल्ली। कप्तान विराट कोहली ने जब करियर शुरू किया था तो उनका स्वभाव गुस्सैल भरा था। लेकिन जैसे-जैसे उनके नाम बड़ी उपलब्धियां हुईं, उन्होंने अपने व्यवहार में बदलाव लाना शुरू कर दिया। फैंस से भी खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए कहते हैं। साथ ही फैंस के साथ फोटो खींचावाने में भी कोई परहेज नहीं करते। कोहली को जहां कई लोग फोलो करते हैं तो कई ऐसे क्रिकेटर्स भी हैं जो उनके खेलने के अंदाज को काॅपी करते हैं। इनमें महिला क्रिकेटर्स भी हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर कोहली की एक खूबसूरत लड़की के साथ एक तस्वीर वायरल हुई है जो खूब चर्चा में है।

काैन है ये लड़की

काैन है ये लड़की

दरअसल, कोहली के साथ फोटो में नजर आ रही ये लड़की साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम की युवा खिलाड़ी लौरा वोलवार्ड हैं। कोहली ने हैमिलटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच खेला जो सुपर ओवर में जीता। इस दाैरान कोहली ने 20 साल की लाैरा से मुलाकात की। लाैरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस तस्वीर को फैंस के साथ बड़ी खुशी से शेयर किया। लाैरा ने ट्विट करते हुए लिखा, ''तो बस यही हुआ।'' साथ में स्माइली ईमोजी भी शेयर की।

लोग कर रहे हैं कमेंट्सट

लोग कर रहे हैं कमेंट्सट

लाैरा की कोहली के साथ तस्वीर सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट्स करना शुरू कर दिए। इस दाैरान कईयों ने तस्वीर के पीछे खड़ी एक मोटी महिला को फोक्स में ले लिया। तो वहीं एक यूजर ने अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए लिखा, ''भाभी देखो क्या हो रहा है। आपको वहां जाना चहिए।'' तो किसी ने कहा कि आपको ध्यान देना चाहिए।

धमाकेदार बल्लेबाज हैं लाैरा

धमाकेदार बल्लेबाज हैं लाैरा

बता दें कि लाैरा साउथ अफ्रीका की धमाकेदार ओपनिंग बल्लेबाज हैं। उन्होंने 50 वनडे मैचों में 45.63 की एवरेज से 1871 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक व 16 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं 17 टी20 मैचों में 269 बना सकी हैं। लारा ने 7 फरवरी 2016 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कमद रखा था। वह 15 साल की सबसे उम्र में डेब्यू करने वाली अफ्रीकन क्रिकेटर हैं। 30 जनवरी को हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे मैच खेला गया, जिसे दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम ने 6 विकेट से जीता। लॉरा ने इस मैच में 26 रनों की पारी खेली।

Story first published: Thursday, January 30, 2020, 18:42 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+