विराट कोहली का प्लान हुआ फेल, ऑस्ट्रेलिया ए ने फेरा इरादों पर पानी
चेन्नई। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली का अपनी फिटनेस और फार्म को चेक करने का प्लान फेल हो गया है। कोहली ने इंडिया ए टीम की ओर से ऑस्टेलिया ए के खिलाफ अनाधिकृत मैच खेलने का फैसला लिया था। कोहली भारत ए की टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए महज 16 रन के स्कोर पर आउट हो गये। कोहली को बायें हाथ के स्पिनर एश्टन अगर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे, इस दौरान उन्होंने 42 गेंदों का सामना किया और क चौका और एक छक्का भी लगाया। वहीं कोहली का विकेट लेने वाले अगर ने कहा कि टीम कोहली के खिलाफ खेलने को लेकर काफी उत्साहित थी, साथ ही टीम उनका विकेट हासिल करने के मौके को गंवाना नहीं चाहती थी।
अगर ने कहा कि हमने कोहली के खिलाफ कोई विशेष रणनीति नहीं बनायी थी। हमने कोहली का विकेट लेने के लिए अपने पूर्वनियोजित योजना पर गेंदबाजी की और हमें उनका विकेट हासिल हुआ। गौरतलब है कि अगले महीन होने वाली श्रीलंका दौरे से पहले कोहली अपने फॉर्म में वापसी के लिए इंडिया की टीम ए से खेलने का ऐलान किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
