लॉर्ड्स टेस्ट: टीम इंडिया को एक और झटका, पहले जहीर तो अब सचिन का भी खेलना संदिग्ध
लंदन। मांसपेशियों में खिचाव के चलते अपने सबसे अहम गेंदबाज जहीर खान को खोने के बाद मुश्किल में चल रही टीम इंडिया की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले ही टेस्ट मैच में एक और समस्या सामने आ गई है। जहीर के बाद अब सचिन तेंदुलकर के न खेलने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो सचिन तेंदुलकर को वायरल हो गया है।
मालूम हो कि क्रिकेट का मक्का लॉर्ड्स पर सचिन तेंदुलकर तो ऐतिहासिक शतक नहीं बना सके मगर भारतीय टीम के मिस्टर वॉल राहुल द्रविड़ ने दमदार शतक लगाकर भारत की इज्जत बचाते हुए टीम को फॉलोआन से बचा लिया। अपने 100वें अंतराष्ट्रीय शतक के करीब पहुंचने से काफी पहले सचिन महज 34 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गये।
ऐसे में भारत की लागातार विकेट पतन के बावजूद भी द्रविड़ ने खुद को एक सिरे पर टिका कर रखा और 103 रनों बेजोड़ नाबाद पारी खेली। उनकी प्रतिबद्धता और संकल्पपूर्ण बेमिसाल पारी से भारत ने अपनी पहली पारी में 286 रन बनाए। ऐसे में अगर सूत्रों से मिली जानकारी पर गौर करें तो सचिन का आने वाले मैचों में न खेल पाना क्रिकेट प्रशंसकों के लिये तो बुरी खबर तो होगी ही टीम इंडिया के लिये भी करारा झटका होगा। मालूम हो कि क्रिकेट के भगवान सचिन के प्रशंसकों को उनके 100 शतक का बेस्रबी से इंतजार है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications