नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के साथ पहले टेस्ट मैच में मिली करारी हार के बाद भारत टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली को समर्थन दिया है। विराट कोहली ने पुणे टेस्ट मैच की दोनों परियों में 0, 13 रन बनाए थे। सौरव गांगुली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के सामने खेलना हमेशा कठिन होता है।
उन्होंने कहा कि अगर विराट कोहली की जगह पर सचिन तेंदुलकर भी होते तो उन्हें भी कठिनाई होती। सौरव ने कहा कि विराट कोहली भी इंसान है, वो भी एक दिन असफल होते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों पारियों में फेल होने पर सौरव ने कहा कि मुझे लगता है कि विराट ने कुछ ढीले शॉट खेले। उन्होंने कहा कि विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में उसी टीम के खिलाफ चार शतक बनाएं थे जिन्हें देखना शानदार था। मैंने सचिन को यह करते हुए नहीं देखा।
आपको बताते चले कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत 333 रन से मैच हार गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिय के गेंदबाज ने अपने पांचवें और भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ही 12 विकेट लेकर भारतीय टीम को दिन में सपने दिखा दिए थे।