विराट कोहली ने "रघुराम राजन" स्टाइल में दिया जन्मदिन पर मिले संदेश का जवाब
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को अपना 29 वां जन्मदिन मनाया। विराट के करोड़ों फैन्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। टीम की साथी खिलाड़ियों ने भी विराट को शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालों में टीम के कुछ खिलाड़ी भी शामिल थे, इन्हीं में से एक हैं के.एल राहुल। राहुल की बधाई पर विराट के जवाब को रघुराम राजन जैसा बताया जा रहा है।

विराट कोहली ने दिया जवाब
विराट को जन्मदिन की बधाई देते हुए के.एल राहुल ने ट्वीट किया, "जन्मदिन की शुभकामनाएं लीजेंड विराट कोहली। क्या आप बल्लेबाजी को आसान दिखाना बंद करेंगे?" राहुल के जवाब में कोहली ने लिखा, शुक्रिया भाई, ' मुझे जो करना है वह मैं करता हूं।'
| कोहली के जवाब को आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के जवाब जैसा माना जा रहा है। बता दें, कुछ साल पहले मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राजन ने कहा था “मेरा नाम रघुराम राजन है और मैं जो करता हूं, वही मैं करता हूं।” |
रघुराम राजन ने भी दिया था ऐसा ही जवाब
कोहली के जवाब को आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के जवाब जैसा माना जा रहा है। बता दें, कुछ साल पहले मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राजन ने कहा था "मेरा नाम रघुराम राजन है और मैं जो करता हूं, वही मैं करता हूं।"

भारत ने हाल ही में जीती है सीरीज
टी-20 सीरीज के आखिर मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 रनों से हराकर तीन मैंचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार टी-20 सीरीज जीती है। सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया। सीरीज के आखिर मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था।
यह भी पढ़ें- राज्यसभा जाने को लेकर आम आदमी पार्टी में घमासान जारी, कुमार विश्वास को नहीं रघुराम राजन को मिल सकता है टिकट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications