सचिन, सहवाग और द्रविड़ का मिला जुला रूप हैं विराट कोहली: मार्टिन क्रो

ऑकलैंड। न्‍यूजीलैंड के पूर्व कप्‍तान मार्टिन क्रो का कहना है कि विराट कोहली में c की असाधारण प्रतिभा, राहुल द्रविड़ की गंभीरता और वीरेंद्र सहवाग की आक्रामकता है। उसमें इन तीनों ही खिलाडि़यों के गुण हैं। विराट काफी तेजी से सीख रहे हैं, वह काफी समय में ही एक शिष्‍य से गुरू की श्रेणी में आते जा रहे है। मेरे ख्‍याल से टीम इंडिया में सिर्फ वही हैं जो कि आने वाले वक्‍त में 'महान सचिन' की जगह ले सकता है।

क्रो का मानना है कि कुछ बड़े खिलाडि़यों के सन्‍यास लेने के बाद टीम के पुननिर्माण में उनकी भूमिका महत्‍वपूर्ण होगी। वह टीम के लिए बदलाव के वक्‍त धुरी साबित हो रहे हैं। मैंने उसे तब से देखा है जब उसने 2008 में बैंगलौर रॉयल चैलेंजर्स टीम ज्‍वाइन की थी। वह जीवन की साधारण सोंच जैसे 'जो करें उससे प्‍यार करें' का पालन कर रहा है।

क्रो का कहना है कि अभी उसने केवल 22 टेस्‍ट मैच ही खेले है और युवा है। उसने बहुत सारे शॉट्स सचिन से सीखे हैं। वह मुझे सहवाग की आक्रामकता और सचिन की विलक्षणता की याद दिलाता हैं। आने वाले वक्‍त में विराट को लाखों युवाओं के लिए एक 'रोल मॉडल' बनना होगा। यह वो सचिन और द्रविड़ से सीख सकते हैं। वह सीखने के लिए लालायित रहते हैं।

विराट कोहली ने अब तक खेले गये 22 टेस्‍ट मैचों 5 शतक और आठ अर्द्धशतकों की मदद से 1, 507 रन बनाये हैं, वहीं 128 टेस्‍ट मैचों में विराट के 5, 361 रन हैं। वनडे में विराट के 18 शतक और 29 अर्द्धशतक हैं।

Story first published: Wednesday, February 5, 2014, 12:44 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+