Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैदान पर फिर एंग्री यंग मैन बने श्रीसंत

चेन्नई, 27 मार्चः एस श्रीसंत भले ही दावा करते हों कि योग और ध्यान से उन्हें संयमित होने में मदद मिली है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के शुरूआती दो दिन तो मैदान पर केरल का यह तेज गेंदबाज पूरी तरह से एंग्री यंग मैन नजर आया.

पहले दिन नाकाम रहे श्रीसंत ने आज दूसरे दिन फिर अपने आक्रामक तेवर दिखाये. तीसरे ओवर की पहली गेंद फेंकने के बाद वह एबी डिविलियर्स के पास धमकाने वाले अंदाज में दौड़ते हुए आये और कुछ कहा भी. डिविलियर्स ने अपने बल्ले से जवाब दिया और श्रीसंत के ओवर में चौका जड़कर बदला चुकता कर डाला.

विलियर्स जब श्रीसंत की ही गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे तो उनके पैवेलियन लौटते समय केरल के इस तेज गेंदबाज ने घूरते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया. मामला बिगड़ता देख स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक युवराज सिंह दौड़कर आये और श्रीसंत को खीचकर ले गए.

वैसे श्रीसंत का जश्न मनाने का अंदाज अंपायर टोनी हिल को रास नहीं आया और ओवर के आखिर में उन्होंने उसे चेतावनी भी दी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+