For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डिविलियर्स के संन्यास पर कोहली नहीं भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, लिखा ये संदेश

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के संन्यास की खबर ने हर एक फैन को सन्न कर दिया। डिविलियर्स के संन्यास से हर कोई उदास हो गया। कारण ये था कि वो अभी भी अपने करियर के चरम पर थे। हालांकि उनके संन्यास के बाद ट्विटर पर जैसे संदेशों का बाढ़ सी आ गई हो। हर कोई अपनी-अपनी तरह से उन्हें अगली पारी के लिए शुभकामनाएं दे रहा है तो कई जल्दी क्रिकेट छोड़ने को लेकर शिकायर कर रहा है। इसी क्रम में विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी डिविलियर्स के संन्यास पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने काफी भावुक बाते लिखी हैं।

इस महान खिलाड़ी के प्रति अपना सम्मान और भावनाएं जाहिर करने के लिए अनुष्का शर्मा ने एक इमोशनल ट्वीट किया है। अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया कि "जीवन में, हम दूसरों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने के लिए जो करते हैं, वह हम अपने लिए जो उपलब्धि हासिल करते हैं उससे कहीं अधिक मायने रखता है। आपने इन दोनों ही कामों को इतनी ईमानदारी और खूबसूरती से किया है। आपको और डेनियल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं!"

आपको बता दें कि कोहली औक डिविलियर्स की यारी काफी पुरानी है। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने जहां आईपीएल में एक साथ कई मैच खेले हैं तो वहीं मैदान के बाहर भी यह दोनों खिलाड़ी अच्छे दोस्त हैं। यही नहीं उनकी फैमिली भी एक दूसरे का काफी नजदीक है।

Story first published: Thursday, May 24, 2018, 17:09 [IST]
Other articles published on May 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+