For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अफ्रीका रवाना होने से पहले विराट कोहली ने क्यों कहा- 'शादी करना ज्यादा जरूरी था'

Virat Kohli says Marriage was more important than Series | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ समय से क्रिकेट से दूर हैं। हालांकि इसके पीछे उनकी शादी खास वजह है। हालांकि इस खास काम की वजह से कोहली को टी20 रैंकिंग में नंबर वन का पायदान गंवाना पड़ गया। कोहली के लिए फिर से नंबर वन बनना कोई बड़ी बात नहीं लेकिन भारतीय कप्तान का मानना है कि क्रिकेट सीरीज की तुलना में शादी करना ज्यादा जरूरी था। उन्होंने कहा कि तीन सप्ताह के आराम से दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के लिये उनकी तैयारियां पर असर नहीं पड़ा है। कोहली ने बुधवार को साउथ अफ्रीका जाने से पहले मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बात कही।

विराट कोहली 5 जनवरी से अपने कप्तानी करियर की सबसे मुश्किल सीरीजों में से एक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उतरने के लिए तैयार हैं। द.अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसके लिए विराट कोहली बिलकुल तैयार हैं। गौरतलब है कि कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था। इस बीच वह इटली के टस्कान में एक निजी समारोह में बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि श्रीलंका को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने दोनों सीरीज में हरा दिया।

लेकिन कोहली का मानना है कि सीरीज न खेलने से उन पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वर्ष 2017 में 11 शतकों की मदद से 2818 रन बनाने वाले कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम बीती रात दक्षिण अफ्रीका रवाना हुई, जहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 5 जनवरी से शुरू होगी। उससे पहले कोहली ने कहा- "दक्षिण अफ्रीका की मुश्किल पिच हमारे लिए मुद्दा नहीं है। ये सब बल्लेबाज के रवैये पर निर्भर करता है। अगर आपकी सोच सही नहीं है तो भारतीय हालात भी आपके लिए मुश्किल होंगे। विदेश में जीत हासिल करने के लिए आपको लगातार अच्छा खेल दिखाना होता है।"

कप्तान कोहली से पूछा गया कि शादी के समारोहों के बाद क्रिकेट में वापसी करना कितना मुश्किल होगा, उन्होंने कहा, "किसी भी तरह से मुश्किल नहीं, मैं कुछ अन्य काम (शादी) के कारण बाहर था जो कि अधिक महत्वपूर्ण था। वह ऐसा समय था जो हम दोनों के लिये हमेशा खास रहेगा।"

Story first published: Thursday, December 28, 2017, 8:38 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+