For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक पांड्या के मुरीद हुए कोहली, बताया कब आते हैं वो फाॅर्म में

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल तक ले जाने के लिए आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। गेंद और बल्ले से उन्होंने वो कर दिखाया जिसकी टीम मैनेजमेंट एक आलराउंडर से उम्मीद रखता है। कप्तान विराट कोहली भी पांड्या के मुरीद हो चुके हैं। उन्होंने माना कि पांड्या उनके लिए अहम साबित होते जा रहे हैं। साथ ही यह भी बताया कि वो कब खतरनाक फाॅर्म में आते हैं।

कोहली ने कहा कि हार्दिक ने दबाव में आकर इस टूर्नामेंट में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, "हमने महसूस किया कि हार्दिक जब दबाव में होते हैं, तो इसमें अच्छी तरह से खेलते हैं। उनके पास रन बनाने और आपको विकेट दिलाने का एक तरीका है। वह वास्तव में टीम के लिए सामान बनाने के लिए तत्पर हैं, जो वास्तव में उनकी क्रिकेट में मदद कर रहा है।" बता दें कि पांड्या ने मंगलवार को 10 ओवर में 60 रन देकर बांग्लादेश के 3 विकेट झटक थे जिसमें भारत ने 28 रनों से जीत दर्ज की थी।

पांड्या की तारीफ करते हुए कोहली ने आगे कहा कि जब वह गेंदबाजी करने आता है तो वह बल्लेबाज की तरह सोचता है। बल्लेबाज की तरह सोचता है, इसलिए वह अपनी बॉडी लैंग्वेज की जांच कर सकता है और जान सकता है कि उसे कैसी और कब गेंदबाजी करनी है। वह हमारे लिए वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। बता दें कि इस विश्व कप में पांड्या जबरदस्त फाॅर्म में हैं। वह 7 मैचों में 8 विकटों के साथ-साथ 187 रन भी बना चुके हैं।सेमीफाइनल मे जाने के बाद हार्दिक पंड्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट कर अपनी खुशी व्यक्त की थी।

Story first published: Thursday, July 4, 2019, 19:16 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+