विराट कोहली ने कहा, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप-2 में नई उर्जा के साथ उतरने जा रही है टीम इंडिया
नई दिल्लीः भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अगले एडिशन में उनकी टीम फैंस को चीयर्स करने के लिए बहुत कुछ देगी। भारत को WTC 2 की शुरुआत अगस्त से ही करनी है क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत ही खेली जाएगी। कोहली ने यह बात तब कही जब आईसीसी ने WTC 2 के लिए शेड्यूल और प्वाइंट सिस्टम की घोषणा कर दी है।
आईसीसी की प्रेस रिलीज में कोहली ने कहा कि WTC का फाइनल मुकाबला खेलना अच्छा रहा और यह यादगार था। उन्होंने कहा कि पहले एडिशन में भारतीय टीम ने पक्का इरादा दिखाया। अब फैंस अगले एडिशन में इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।
कोहली ने कहा, "हम WTC में नई उर्जा के साथ उतरेंगे जो इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने टेस्ट सीरीज से शुरू हो रही है, उम्मीद है हम अपने फैंस को चीयर्स करने के लिए काफी मौके देंगे।"
दूसरी ओर अंग्रेज कप्तान जो रूट का कहना है कि WTC 2 की शुरुआत पिछले एडिशन के फाइनलिस्ट भारत के साथ होना ही अपने आप में एक चेलेंज है जिसकी ओर उनकी टीम देख रही है।
उन्होंने कहा, "भारत एक अच्छा ऑलराउंड पक्ष है और हमारी घरेलू परिस्थितियों में उनको टेस्ट करना अच्छा होगा। हम पिछली बार फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गए थे और इस बार बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं।
"टेस्ट क्रिकेट एक ऐसा प्रारूप है जिसमें हम सभी निखरना चाहते हैं और प्रत्येक मैच के लिए दांव पर अंक लगे हैं, हर किसी को हर समय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है।"
दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज 4 अगस्त से शुरू हो रही है। WTC 2 में हर टीम आपस में 6 सीरीज खेलेगी जिसमें 3 घर में और 3 बाहर होंगी। कुल 9 टीमें WTC 2 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
