For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : INDvAUS विराट कोहली ने बताया क्या है उनके एग्रेशन का असली मतलब

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले भारतीय कप्तान विराट ने कहा था कि अगर कंगारू टीम इस बार स्लेजिंग नहीं करती है तो उनको काफी खुशी होगी।

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले भारतीय कप्तान विराट ने कहा था कि अगर कंगारू टीम इस बार स्लेजिंग नहीं करती है तो उनको काफी खुशी होगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के मिशेल जॉनसन, पैट कमिंस जैसे खिलाड़ियों ने उल्टा कोहली की आक्रामकता और गुस्से पर सवाल उठा दिया थे।

आमतौर पर देखा गया है जैसे ही कोहली को उकसाया जाता है वैसे ही उनका खेल और जबरदस्त हो जाता है। कई बार आक्रामकता उनके पक्ष में भी काम करती है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी हमको विराट के रवैये में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलने वाला है। इसका कारण यह है कि कोहली के आक्रामकता के मायने अलग है। इसको परिभाषित करते हुए उन्होंने बताया, "मेरे लिए आक्रामकता का मतलब पैशन है। मैं हर गेंद को टीम के लिए जीतना चाहता हूं। मेरे लिए टीम को जीताना ही आक्रामकता है।"

वैसे आपको बता दें कि कई लोगों को शक है कि एक बार को भले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम स्लेजिंग से बाज आ जाए लेकिन विराट की जुबान को कब्जे में करना मुश्किल है। वे कई खिलाड़ियों को पैवेलियन भेजते समय भी छींटाकशी से बाज नहीं आते है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डू प्लेसिस ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया को जीतना है तो उसको विराट को उकसाने से बचना चाहिए।

Story first published: Tuesday, November 20, 2018, 15:55 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+