For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RCB VS KKR: अपनी टीम की फील्डिंग पर भड़के विराट, कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली। आईपीएल 11 की सीरीज धीरे-धीरे अपने रोमांचक मोड़ पर आना शुरू हो गई है। हर टीम खेल में बने रहने के लिए भरसक प्रयास करती नजर आ रही हैं। रविवार को भी आरसीबी और केकेआर के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ विराट सेना थी तो दूसरी ओर कार्तिक की केकेआर। बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 68 रनों की पारी के बदौलत केकेआर को 175 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम को क्रिस लिन की पारी और आरसीबी की फिल्डिंग ने मैच जिता दिया। आरसीबी का क्षेत्ररक्षण इस मैच में बेहद निराशाजनक रहा। पहले ओवर से ही आरसीबी की टीम ने कई बड़ी गलतियां की, अकेले सुनील नरेन को ही 4 बार जीवनदान मिला, वहीं अगर इस मैच का रुख बदलने वाले क्रिस लिन की बात कतरें तो उन्हें भी जीवनदान देकर आरसीबी ने अपना मैच गंवा दिया।

जमकर भड़के विराटः विराट कोहली अपनी टीम पर जमकर भड़के, उन्होंने कहा की हमें गेंद से डरना नहीं होगा बल्कि खुद को इस काबिल बनाना होगा जिससे की हम किसी भी सूरत में रन न जानें दें, कम से कम कैच तो बिल्कुल भी न छोड़ें। उन्होंने कहा की हम हर बार बल्लेबाजी करते हुए अच्छा रन बनाते हैं लेकिन खराब फिल्डिंग के चलते अपना मैच गवां देते हैं,उन्होंने कहा की अगर ऐसे ही प्रदर्शन करते रहे तो हम कोई भी मैच नहीं जीत सकते हैं। विराट ने जब केकेआर के कप्तान का शानदार कैच लपका तो पूरे स्टेडियम ने ताली बजाकर उन्हें सम्मान दिया लेकिन उन्होंने इसपर जरा सी भी खुशी नहीं दिखाई। गौरतलब हो की पहले बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने अपनी आईपीएल की 33 अर्धशतकीय पारी खेली, बावजूद इसके वो इस मैच को नहीं जीत सके। आरसीबी को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो आने वाले 7 मैचों में से 6 मैच किसी भी हाल में उन्हें जीतने ही होंगे।

Story first published: Monday, April 30, 2018, 14:00 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+