For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड दौरे की रवानगी से पहले कोहली ने बेहतर प्रदर्शन का दिया भरोसा, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। आईपीएल का दौर समाप्त होने के बाद भारतीय टीम पहली बार किसी विदेश दौरे पर जाने के लिए तैयार है। गौरतलब हो कि इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट मुकाबला जरूर खेला है जिसमें भारत ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, हालांकि इस मुकाबले में भारत के कई स्टार खिलाड़ी शामिल नहीं थे। अगले साल विश्वकप मुकाबले भी होने हैं ऐसे में तैयारी के लिहाज से भारत का आगामी इंग्लैंड दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। वहीं 27 जून से इस दौरे का मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबलों से हो जाएगा। इस दौरे पर रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कोच रवि शास्त्री के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर फैंस को आश्वस्त किया कि टीम इंडिया इंग्लैंड में अपना वही प्रदर्शन दोहराने की कोशिश करेगी जो वो पिछली कुछ सीरीजों में करती आई है।

विराट ने दिया भरोसा

इस दौरे पर रवाना होने से पहले विराट ने कहा कि इंग्लैंड दौरे पर किसी एक खिलाड़ी का नहीं बल्कि पूरी टीम का प्रदर्शन मायने रखेगा। उन्होंने कहा कि वो इस दौरे के लिए पूरी तरह फिट हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। वहीं कोच रवि शास्त्री ने कहा कि हमारे लिए सभी सीरीज महत्वपूर्ण हैं। चाहे हम बाहर खेल रहे हों या घरेलू सीरीज में खेल रहे हों, वहीं जब उनसे पूछा गया कि आखिर इंग्लैंड के लिए उनकी रणनीति कैसी होगी तो उन्होंने कहा कि रणनीति वही रहेगी जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ थी, उससे पहले जो श्रीलंका के खिलाफ थी। हम अपनी रणनीति पर कायम रहते हैं. हमारा खेलने का तरीका वही रहता है। टीम कोई भी हो हमारी रणनीति वही रहती है।

मुकाबले इस प्रकार हैं

गौरतलब हो कि भारत को इस दौरे पर तीन टी 20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इससे पहले उसे दो टी 20 मैच आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में खेलने हैं। ये मुकाबले 27 और 29 जून को खेले जाएंगे। इसके बाद 3 जुलाई से लेकर 11 सितंबर तक भारत का मुकाबला इंग्लैंड की टीम के साथ होगा। जहां वो सभी फार्मेट के मैच खेलेगी।

इस प्रकार है टीम

इस प्रकार है टीम

वनडे टीम - विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, सुरेश रैना और उमेश यादव।

टी 20 टीम - विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव।

Story first published: Friday, June 22, 2018, 16:40 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+