For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेटर करियर पर कोहली का बड़ा फैसला, सिर्फ 3 साल और फिर...

नई दिल्ली। लगातार क्रिकेट खेलना आसान नहीं, वो भी कप्तानी की जिम्मेदारी उठाकर। लेकिन विराट कोहली पिछले कुछ सालों टीम के लिए तीनो फाॅर्मेट में ना सिर्फ कप्तानी क दवाब झेल रहे हैं बल्कि बिना ब्रेक लिए मैदान पर जमकर रिकाॅर्ड भी बना रहे हैं। कोहली ने साल 2008 में डेब्यू किया था। तब से लेकर वह अबतक 84 टेस्ट, 248 एकदिवसीय और 82 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 फरवरी से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी जिसके शुरू होने से पहले कोहली ने बताया कि उनपर भी लगातार खेलने से दवाब बनता है। साथ ही उन्होंने क्रिकेट करियर को लेकर बात करते हुए साफ संकेत दिए कि अगर अगले 3 साल बाद वह खुद पर ज्यादा दवाब महसूस करेंगे तो फिर अगली बात करना जरूरी हो जाएगा।

तीन साल खेलने की पूरी इच्छा

तीन साल खेलने की पूरी इच्छा

कोहली ने कहा कि वो फिलहाल 3 साल तक तीनों फाॅर्मेट में खेलेंगे लेकिन उसके बाद स्थिति को देखते हुए फैसला लेना होगा। कोहली ने शुक्रवार कहा, ''मेरी मानसिकता अब से तीन साल के लिए खुद को तैयार करने के लिए बड़ी तस्वीर पर है। इसके बाद हमारी अलग बातचीत हो सकती है। यह कोई बातचीत नहीं है जिसे आप किसी भी तरीके से छिपा सकते हैं। यह अब आठ साल के आसपास है कि मैं एक साल में 300 दिन खेल रहा हूं, जिसमें यात्रा और अभ्यास सत्र शामिल हैं। वर्कलोड एक जैसा ही है। यह धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है।"

नहीं मिलता ब्रेक

नहीं मिलता ब्रेक

लगातार क्रिकेट खेलने पर ब्रेक ना मिलने के सवाल पर कोहली ने कहा, "ऐसा नहीं है कि खिलाड़ी हर समय इसके बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम व्यक्तिगत रूप से बहुत ज्यादा ब्रेक लेने का विकल्प चुनते हैं, हालांकि शेड्यूल आपको नहीं दे सकता है। खासकर उन लोगों को ब्रेक नहीं मिल सकता जो सभी प्रारूपों में खेलते हैं।"

आसान नहीं कप्तान बनना

आसान नहीं कप्तान बनना

कोहली ने आगे कहा, "कप्तान बनना आसान नहीं है। अभ्यास में भी आपको जोश दिखाना पड़ता है। हर समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे समय में जहां शरीर अब नहीं ले सकता है, हो सकता है कि जब मैं 34 या 35 का हो जाऊं, तो हमारी अलग बातचीत होगी। अगले दो से तीन साल तक मेरे पास करियर पर फैसला लेने के लिए कोई मुद्दा नहीं है।" उन्होंने कहा, "मैं उसी तीव्रता के साथ आगे बढ़ सकता हूं और यह भी समझ सकता हूं कि टीम अगले दो से तीन वर्षों में मेरा बहुत योगदान चाहती है।"

Story first published: Wednesday, February 19, 2020, 16:12 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+