For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अमिताभ बच्चन को दादा साहब फालके मिलने पर कोहली ने दी बधाई, देखें पोस्ट

नई दिल्ली: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को प्रतिष्ठित दादा साहब फालके पुरुस्कार मिलने पर बधाई दी है। कोहली ने अमिताभ को एक प्रेरणा बताते हुए ट्वीट किया है।

विराट ने लिखा- "अमिताभ बच्चन जी को प्रतिष्ठित दादा साहब फालके अवॉर्ड मिलने पर बधाई। भारतीय सिनेमा में जो भी आपका योगदान रहा है और आज भी आप लगातार कई लोगों को उससे प्रेरित कर रहे हैं।"

इसके साथ ही कोहली ने 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम' का भी टैग पोस्ट में लगाया है। बता दें कि यह अवार्ड भारतीय सिनेमा में सर्वोच्च सम्मान का प्रतीक है।

कोहली इस समय स्विट्जरलैंड के गस्टैड में अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस जोड़े को सोशल मीडिया पर कोहली द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में छुट्टी का आनंद लेते देखा जा सकता है। कोहली को अब अपनी अगली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है जो 5 जनवरी से शुरू होगी। यह तीन मैचों की टी-20 सीरीज है।

जनवरी 2019 में आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर से शुरुआत करने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साल का अंत भी टॉप पर रहते हुए किया है। विराट कोहली 928 रेटिंग प्वाइंटस के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि एशेज में वापसी कर पहले नंबर से विराट कोहली को पटखनी देने वाले स्टीव स्मिथ 911 रेटिंग प्वाइंटस के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

स्टीव स्मिथ ने बॉल टैंपरिंग प्रकरण में बैन लगने के बाद पहली बार एशेज सीरीज में वापसी की और जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 500 से ज्यादा रन बनाये। जिसकी बदौलत स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली से आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान छीनकर उन्हें दूसरे पायदान पर खिसका दिया।

फिलहाल नए साल को मनाने के बाद कोहली का पूरा ध्यान भारत और श्रीलंका के पहले टी-20 मुकाबले पर होगा जो ठीक चार दिन बाद गुवाहटी में शाम 7 बजे शुरू हो जाएगा।

Story first published: Tuesday, December 31, 2019, 10:07 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+