For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली ने रवि शास्त्री को कहा शुक्रिया, सूर्यकुमार को खुद से ऊपर भेजने का कारण भी बताया

नई दिल्लीः टी20 वर्ल्ड कप से भारत की विदाई के बाद एक युग का भी अंत हो गया है। विराट कोहली की टी20 कप्तान के तौर पर विदाई हो चुकी है, रवि शास्त्री की मुख्य कोच के तौर पर विदाई हो गई है। इसके साथ ही बॉलिंग कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर का भी कार्यकाल समाप्त हो गया है। यह भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव है।

विराट कोहली ने इस बार में बात करते हुए इन सभी को धन्यवाद दिया है। कोहली ने नामिबिया के खिलाफ मुकाबले में भारत की 9 विकेट से जीत के बाद कहा, इन सभी लोगों को मैं एक बड़ा धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने कई सालों से बेहतरीन काम किया और खिलाड़ियों के लिए इतना शानदार माहौल बनाकर दिया। ये हमारी परिवार का बढ़ा हुआ हिस्सा बन चुका है। हम लोग एक ही माहौल में हर बार वापस जाते हैं। ये माहौल शानदार है और इसके लिए हम सभी खिलाड़ियों की ओर से उन सभी (रवि शास्त्री और उनका स्टॉफ) को धन्यवाद है जिन्होंने इतने बढ़िया तरीके से अपना काम किया।

रवि शास्त्री ने भी वर्ल्ड कप से भारत की जल्द विदाई को लेकर कहा था कि अच्छा होता आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप के बीच कुछ गैप होता। उन्होंने बायो बबल में थकान को लेकर भी बात की थी जिसके चलते खिलाड़ी विश्व कप तक आते-आते बहुत थक गए थे और जब बड़े मैच में बड़े मौकों पर खेल को ऊपर उठाना था तब टीम उस तरह से प्रदर्शन करने में नाकाम रही। शास्त्री का कहना है कि अगर टीम तरोताजा होती तो वह उन मैचों में भी आराम से अपने खेल को समय के अनुसार बदल लेती।

शास्त्री के लिए कोच के तौर पर उनका अंतिम खेल ठीक रहा क्योंकि भारत ने जीत हासिल की। दूसरी ओर कप्तान कोहली ने भी जीत के साथ विदाई ली लेकिन अपने अंतिम टी20 मैच (बतौर कप्तान) में वे बैटिंग करने नहीं आए और नंबर तीन पर सूर्यकुमार यादव को भेज दिया।

इस पर कोहली ने कहा, सूर्या को इस वर्ल्ड कप में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला, तो मुझे लगा कि ये उनके लिए अच्छी याद रहेगी। उनको खुद से ऊपर भेजने के पीछे यही विचार था।

Story first published: Tuesday, November 9, 2021, 10:08 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+