Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हार के बाद विराट कोहली की वरिष्ठ खिलाड़ियों को नसीहत

कानपुर। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में टीम इंडिया को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, इस हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड टीम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छा खेल दिखाया और उन्हें जीत हासिल हुई। कोहली ने कहा कि इंग्लैंड की टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों ही क्षेत्र में जबरदस्त प्रदर्शन किया। इंग्लैंड की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल हुई।



कोहली ने कहा कि हमने पिछले समय में काफी अच्छा खेल दिखाया है और आगे भी में अच्छा खेल दिखाएंगे। वहीं युवा खिलाड़ियों के बारे में कोहली ने कहा कि टीम में सीनियर्स खिलाड़ियों की यह जिम्मेदारी हैं कि वह दबाव को झेंले और युवा खिलाड़ियों को उनका खेल खेलने का मौका दें, हम आने वाले मैच में भी इस कोशिश को जारी रखेंगे। आपको बता दें कि पहले मैच में टीम इंडिया की ओर से कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका, कोहली और धोनी ने कुछ हद तक अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन टीम इंडिया महज 147 रन का स्कोर ही खड़ा कर सकी जिसे इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

कोहली ने कहा कि इंग्लैंड जीत की हकदार थी और उन्होंने हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने जो योजना बनाई थी उसे उन्होंने अच्छी तरह से मैदान में पूरा किया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की, अच्छी लेंथ पर उन लोगों ने बल्लेबाजी की और उन्होंने विकेट लिए। ऐसे विकेट पर हमारे पास दो तेज गेंदबाज थे जोकि सही फैसला था। कोहली ने कहा कि हमने 30-35 रन कम बनाएं, अगर अच्छी बल्लेबाजी हुई होती तो हम मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे।

इसे भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस: टी20 मैच से पहले कोहली ने फहराया तिरंगा, बोला भारत माता की जय

इंग्लैंड की ओर से शानदार गेंदबाजी करने वाले मोइन अली को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। टीम इंडिया की ओर से वाईएस चाहल ने 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट हासिल किए, जबकि परवेज रसूल को सिर्फ एक विकेट हासिल हुआ, लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए। रसूल ने चार ओवर में 32 रन खर्च किए। टीम इंडिया का इंग्लैंड से दूसरा मुकाबला नागपुर में होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+