चेन्नई वनडे: कोहली का शतक, भारत ने दक्ष‍िण अफ्रीका को 35 रन से हराया

चेन्नई।विराट कोहली के शानदार शतक और भुवनेश्वर कुमार की आक्रामक गेंदबाजी के साथ टीम इंडिया ने चौथे वनडे में दक्ष‍िण अफ्रीका को 35 रनों से हरा दिया। 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 265 रन ही बना सकी।

चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेले गये मैच में भारतीय टीम ने 50 ओवर में 299 रन बनाये, जिसमें विराट कोहली ने 138 रनों की शानदार पारी खेली। उनका साथ अजिंक्य रहाणे ने 45 रन और सुरेश रैना ने 53 रन बना कर दिया।

जवाब में उतरी दक्ष‍िण अफ्रीका के ओपनिंग बल्लेबाज क्यू कॉक 43 रन पर आउट हुए। जबकि हाश‍िम अमला (7) और फेफ ड्यू प्लासिस (17) पहले ही आउट हो गये। वहीं एबी डिविलियर्स ने मैच को संभालने की कोश‍िश की, लेकिन जीत तक पहुंचने में नाकाम रहे। उन्होंने 107 गेंदों पर 112 रन बनाये। डीए मिलर ने 6, एफ बिहार्दिन ने 22 रन, सीएच मॉरिस ने 9 रन बनाये। फांगिसो ने 20 रनों के साथ स्कोर को ऊपर उठाने की कोश‍िश की लेकिन नाकाम रहे।

भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटके, वहीं हरभजन सिंह ने दो और मोहित शर्मा, आर पटेल और अमित मिश्रा ने एक-एक विकेट झटका।

इससे पहले लंबे अरसे के बाद विराट कोहली के बल्ले से रन निकले जिसके चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे चौथे वनडे में कोहली ने शानदार शतक जड़ दिया। कोहली ने 112 गेंदों में 101 रन बनाए। विराट कोहली का वनडे में यह 23वां शतक है। उनकी इस शतकीय पारी में चार चौके और तीन छक्के शामिल हैं।

आपको बता दें कि टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत बेहद ही खराब रही। टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज आज सस्ते में आउट हो गये। धवन सात और रोहित 21 रन बनाने के बाद चलते बने। ऐसे में रहाणे और कोहली ने टीम को सधी शुरूआत देते हुए भारत को अच्छा स्कोर देने में मदद की है।

Story first published: Thursday, October 22, 2015, 16:47 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+