For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली बने सबसे तेज 10 हजारी तो मुंबई पुलिस का ये ट्वीट हो गया वायरल

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने विशाखापट्टनम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में विंडीज के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। विराट कोहली ने नाबाद रहते हुए 157 रन बनाए। इसी मैच में विराट कोहली ने विश्व का वो कीर्तिमान हासिल कर लिया जो सचिन तेंदुलकर के नाम था। दरअसल, इस मैच में कोहली ने 37वां शतक ही नहीं लगाया बल्कि सबसे कम मैचों में 10 हज़ार रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला। हालांकि, मैच बेनतीजा(टाई) रहा।

विराट कोहली ने विंडीज के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और देखते ही देखते 'रन मशीन' कोहली ने 129 गेंदों में 13 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 157 रन ठोक डाले। इस शानदार पारी को खेलने और अविश्वसनीय रिकॉर्ड को बनाने के बाद विराट कोहली को चारों तरफ से बधाईयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में मुंबई पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हेंडल से विराट की तारीफ में एक ट्वीट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, विराट कोहली की प्रशंसा में किए गए इस ट्वीट में मुंबई पुलिस ने ओवर स्पीडिंग पर चालान की बात कही है। ट्वीट में लिखा है, "यहां ओवर स्पीडिंग के लिए चालान नहीं सिर्फ वाहवाही और प्रशंसा की जाती है। इस अद्भुत काम के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। " मुंबई पुलिस ने जैसे ही ये ट्वीट किया है, वैसे ही ये ट्वीट सुर्खियों में आ गया है। इस ट्वीट को अब तक 3 हज़ार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 300 से ज्यादा बार इसे रीट्वीट किया जा चुका है।

किसी यूजर ने लिखा है कि मुंबई पुलिस ने अच्छे राइटर्स रखे हुए हैं तो किसी यूजर का कहना है जो भी इस ट्विटर हेंडल को यूज करता है उसका ह्यूमर शानदार है। इसके अलावा एक शख्स ने लिखा है, इस तरह से लोगों को अवेयर करना वाकई शानदार है। वहीं, एक अन्य ट्विटर हेंडल से लिखा गया है, जिसने भी ये सोचा है उसके लिए तालियां।

आपको बता दें, विराट कोहली ने 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा है। सचिन ने 10 हज़ार रन 259 पारियों में बनाए थे, जबकि विराट ने ये कारनामा सिर्फ 205 पारियों में कर दिखाया है। इसी के साथ विराट 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 13वें और भारत के पांचवे बल्लेबाज बन गए हैं। चौंकाने वाले आंकड़े ये भी है कि विराट ने आखिरी के 1,000 रन मात्र 11 पारियों में बनाए हैं।

Story first published: Thursday, October 25, 2018, 17:04 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+