For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट के विशाल स्टोर से टीम इंडिया ने चखा जीत का स्वाद

फातुल्लाह। टीम इंडिया के 0जीत का खाता खुल गया है। कप्तान विराट कोहली कोहली की शानदार, शतक ने टीम को जीत दिलाई है। विराट कोहली ने 136 रन बनाए। भारत ने 280 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की। विराट और अजिंक्य रहाणे की 73 की शानदार पारियों की मदद से भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को खान साहिब उस्मान अली स्टेडियम में मेजबान बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर एशिया कप के 12वें संस्करण का जोरदार आगाज किया।

भारत ने 280 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 54 रनों के कुल योग पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों-शिखर धवन (28) और रोहित शर्मा (21) के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कोहली और रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए 213 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। इस साझेदारी के दौरान कोहली ने अपने करियर का 19वां एकदिवसीय शतक पूरा किया जबकि रहाणे ने चौथा अर्धशतक पूरा किया। 95 गेंदों पर शतक पूरा करने वाले कोहली 267 रनों के कुल योग पर रुबेल हुसैन की गेंद पर देरी से स्ट्रोक खेला और अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली की 122 गेंदों की पारी में 16 चौके और दो छक्के शामिल हैं।

रहाणे का विकेट 272 रनों के कुल योग पर गिरा। वह सोहाग गाजी की गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाने के अधूरे प्रयास में लपके गए। रहाणे ने 83 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया। अंबाती रायडू आठ तथा दिनेश कार्तिक एक रन पर नाबाद लौटे। भारत ने 49 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच से भारत को चार अंक प्राप्त हुए। गुरुवार को अफगानिस्तान और पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी जबकि शुक्रवार को भारत का सामना श्रीलंका से होगा। श्रीलंका ने मंगलवार को पाकिस्तान को हराकर चार अंक पाए थे। भारत और पाकिस्तान का सामना दो मार्च को होगा। एक मार्च को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+