For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सिक्योरिटी के बारे में सोचने का समय नहीं, यहां सब ठीकः कोहली

मैनचेस्टर में हुए अतंकी हमले के बाद इंग्लैंड की गलियों में विराट कोहली को कुछ भी भयभीत करने वाला नहीं दिखा। पढ़िए इंग्लैंड में सिक्योरिटी को लेकर क्या बोले कोहली?

पहली बार किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे विराट कोहली ने इग्लैंड में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इंग्लैंड की गलियों में उन्हें कुछ भील भयभीत करने वाला नहीं दिखा। कोहली ने कहा कि टीम के पास सिक्योरिटी के बारे में सोचने के लिए समय नहीं है। टीम अपने प्रदर्शन पर फोकस कर रही है।

अभी हाल ही में मैनचेस्टर में हुए आतंकी हमले के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर बीसीसीआई और आईसीसी ने इंग्लैंड में सुरक्षा का जायजा लिया था। पत्रकारों से बात करते हुए कोहली ने कहा- "एक टीम के रूप में आप उन चीजों के बारे में सोचना चाहिए जिसके लिए आप यहां आए हो।" कोहली ने कहा कि इंग्लैंड का माहौल वैसा ही है जैसा पहले हुआ करता था। बीसीसीआई के भारतीय कोच के पद के लिए आवेदन मांगने के फैसले के बारे में बोलते हुए कोहली ने कहा कि इसमें प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "इस प्रक्रिया को उसी तरीके से किया जा रहा है जैसा पिछले दिनों में होता रहा है। मुझे कोई अंतर नहीं दिखाई देता है।"

कोहली की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने भारतीय टीम बुधवार को इंग्लैंड पहुंच चुकी है। गौरतलब है कप्तान बनने के बाद ये पहला मौका है जब विराट कोहली किसी बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 1 जून से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रोफी में भारत 4 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलकर इस दौरे की शुरुआत करेगा। गत चैंपियन भारत पर ट्रॉफी वापस लाने का दबाव है। आपको बता दें कि भारत आज तक किसी भी आईसीसी ट्रॉफी को डिफेंड नहीं कर सका है। हालांकि भारत के लिए चिंता का विषय कप्तान कोहली की इंग्लैंड में फॉर्म है। दरअसल हर जगह रन बनाने वाले विराट कोहली इंग्लैंड में फ्लॉप हो जाते हैं। कोहली ने इंग्लैंड में 14 वनडे मैच में सिर्फ 424 रन ही बनाए हैं। जिसमें 2 अर्धशतक और एक शतक शामिल है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+