For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पुलवामा हमले में शहीद जवानों के लिए विराट कोहली ने लिखा यह संदेश

नई दिल्ली। जम्मू -कश्मीर के पुलवामा में गुरूवार को हुए जबरदस्त आंतकी हमले में देश ने 40 से ज्यादा बहादुर जवान खो दिए हैं। पूरे देश को हिलाकर रख देने वाला ये हमला एक आत्मघाती साजिश के तहत अंजाम दिया गया। इस हमले की जानकारी पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली है। यह हमला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर तब हुआ जब वह कई गाड़ियों के काफिले के साथ श्रीनगर जा रहे थे।

हाल ही में सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'उरी' जिस पृष्ठभूमि पर बनी थी यह हमला उससे भी कहीं ज्यादा बड़ा था। जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमलों के इतिहास में यह सबसे बड़ा हमला था। इसी बात से मामले की संवेदनशीलता पता लग जाती है। इस हमले की गूंज भारत के साथ विदेशों में भी पहुंची है और देश के आम नागरिकों से लेकर सेलिब्रेटी तक सभी हतप्रभ हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी इस वीभत्स हमले पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

कोहली ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा है- पुलवामा हमले के बारे में सुनकर मैं हैरान हूं, मेरी दिली संवेदनाएं शहीद जवानों के साथ हैं और मैं घायल जवानों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। बता दें कि कोहली से पहले अन्य बड़ी खेल शख्सियत इस भयानक हमले पर अपना दुख व्यक्त कर चुकी हैं। भारतीय मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने सवाल पूछा है कि आखिर कब तक हम केवल कड़ी निंदा करके ही काम चलाते रहेंगे तो वहीं गौतम गंभीर ने कहा है कि अब बातचीत जंग के मैदान पर करनी पड़ेगी।

बता दें कि विराट कोहली लंबी छुट्टियाें के बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली घरेलू सीरीज में वापसी करने जा रहे हैं और विश्व कप से पहले यह भारत की अंतिम अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी। उसके बाद भारत में आईपीएल शुरू हो जाएगा जिसके कुछ दिनों बाद टीम इंडिया को विश्व कप खेलना है।

Story first published: Friday, February 15, 2019, 12:43 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+