For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'भाई' डिविलियर्स के संन्यास पर कोहली ने किया ट्वीट, फोटो शेयर कर कही बड़ी बात

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्‍तान एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से तुरंत प्रभाव से संन्‍यास लेने की घोषणा की है। डीविलियर्स के संन्यास लेने की खबर के बाद क्रिकेट जगत में सन्नाटा छा गया। किसी को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था कि एबी वाकई ऐसा कर दिए। मगर सच तो यही था कि वह क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। हालांकि उनके संन्यास के बाद क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज डिविलियर्स को बधाई दे रहे हैं।

अब डिविलियर्स को उनके आईपीएल कप्तान विराट कोहली ने बधाई दी है। हालांकि कोहली से पहले उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा डिविलियर्स को अगली पारी के लिए बधाई दे चुकी हैं। कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के अपने साथी खिलाड़ी को सुनहरे करियर के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मेरे भाई तुम्हे भविष्य के लिए शुभकामनाएं। तुमने बल्लेबाजी की परिभाषा बदल दी। तुम्हें और तुम्हारे परिवार को आगे के सफर के लिए मेरी शुभकामना।'

संन्‍यास की घोषणा करते हुए 34 वर्षीय खिलाड़ी ने बुधवार को कहा, मैंने तत्‍काल प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास लेने की फैसला किया है। मुझे लगता है कि क्रिकेट को अलविदा कहने का यह सही वक्‍त है। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ही नहीं, विश्‍व क्रिकेट के दिग्‍गज बल्‍लेबाजों में शुमार डिविलियर्स ने 114 टेस्‍ट, 228 वनडे और 78 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। टेस्‍ट क्रिकेट में उनके नाम पर 8765 रन दर्ज हैं। वनडे में उन्‍होंने 9577 और टी20 इंटरनेशनल में 1672 रन बनाए हैं।

Story first published: Saturday, May 26, 2018, 17:15 [IST]
Other articles published on May 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+