Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC ODI Ranking: नंबर 1 कोहली ने रचा इतिहास, 900 रेटिंग हासिल करने वाले पहले भारतीय बने

Virat Kohli sets new record in ICC ranking | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारीय कप्तान विराट कोहली हर दिन नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक जड़ अपने 35 वनडे शतक पूरे करने वाले कप्तान कोहली ने ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में इतिहास रचा है। हाल ही में अपनी कप्तान में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका में पहली द्विपक्षीय सीरीज जिताने के बाद कोहली ने एक और बड़ा कीर्तिमान हासिल किया है। ताजा जारी आईसीसी वनडे रैंकिग में 909 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर मौजूद कोहली 900 से ज्यादा रैंकिंग हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर विराट ने अब तक खेले गये टेस्ट, वनडे और टी 20 सीरीज के मैचों में 870 रन बना लिये हैं जिसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में मिला है।

कोहली से पहले किसी भी भारतीय बल्लेबाज को आईसीसी वनडे रैंकिंग में 900 से ज्यादा रेटिंग नहीं मिली थी। वैसे सर्वश्रेष्ठ वनडे रेटिंग का रिकॉर्ड आज भी महान क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के नाम है। वेस्टइंडीज के इस दिग्गज बल्लेबाज को 1985 में 935 रेटिंग मिली थी। भारत की तरफ से महान सचिन तेंदुलकर ही सबसे ज्यादा 887 रेटिंग हासिल कर पाए थे।

बता दें मौजूदा समय के वनडे के बेस्ट बल्लेबाजों में शुमार कोहली इस उपलब्धि को हासिल करते ही वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट की आईसीसी रैंकिंग में 900 से ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली से पहले वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स, ब्राइन लारा, दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, एबी डी विलियर्स ये कीर्तिमान हासिल कर चुके हैं।

गौरतलब है कि आखिर साल 1991 में किसी बल्लेबाज ने वनडे रैंकिंग में 900 से ज्यादा रेटिंग हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के डीन जोन्स ने 1991 में 918 की रेटिंग हासिल की थी। अब 27 साल बाद कोहली पहले ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिसने 900 का आंकड़ा पार किया है। कोहली मौजूदा समय में आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन, टेस्ट रैंकिंग में नंबर दो और टी20 रैंकिंग में नंबर तीन पर हैं।

सबसे ज्यादा वनडे रेटिंग हासिल करने वाले बल्लेबाज

  • सर विवियन रिचर्ड्स (19 85 में 935)
  • जहीर अब्बास (1983 में 931)
  • ग्रेग चैपल (1981 में 921)
  • डेविड गॉवर (1983 में 919)
  • जावेद मियांदाद (1987 में 910)
  • विराट कोहली (2018 में 909)

बल्लेबाजों की रैंकिंग में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को दो स्थानों का नुकसान उठाना पड़ा है। वे छठे स्थान पर हैं। हालांकि शिखर धवन ने 4 स्थानों की छलांग लगाते हुए टॉप 10 में जगह बनाई है। धवन 10वें स्थान पर हैं।

वहीं कोहली के अलावा अफगानिस्तान के सनसनी गेंदबाज राशिद खान भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ नंबर बन पर काबिज हुए हैं। दोनों की 787 रेटिंग है। इसके अलावा भारत के रिस्ट स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 21 स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए 8वां स्थान कब्जाया है। कुलदीप ने भी 47 स्थानों की छलांग लगाते हुए 15वां स्थान कब्जाया है।

Story first published: Tuesday, February 20, 2018, 16:01 [IST]
Other articles published on Feb 20, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+