नयी दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों छुट्टी मना रहे हैं। कोहली को टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज में आराम दिया गया है। कोहली तीन मैचों की टी-20 सीरीज नहीं खेल रहे हैं। #Break-UP: फेक है विराट-अनुष्का की वायरल डर्टी फोटो
छुट्टी के इन दिनों में कोहली अपना पूरा वक्त परिवार के साथ और सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं। विराट इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हो गए हैं। कभी अपनी फोटो तो कभी अपनी सेल्फी वो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे में विराट ने गुरुवार को अपनी मां के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की।
VIDEO: विराट कोहली के इस वर्कआउट को देख बॉलीवुड हीरो भी खा जायेंगे गच्चा
जिसमें वो एक नए लुक में नजर आ रहे हैं तो उनके साथ उनकी मां है। विराट ने इस फोटो को इंस्ट्राग्राम पर शेयर की और कैप्शन लिखा 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के साथ घर पर खूबसूरत सुबह। मेरी ताकत, खुशी मेरी और मेरा सबकुछ... मेरी मां।