नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों 81 दिन के लिए टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं । ऐसे में उन्हें इस बेहद अहम मुकाबले के बीच परिवार को समय देना भी भारी पड़ता है। दरअसल विराट कोहली यह शिकायत भी करते रहे हैं कि बेहद बिजी क्रिकेट शेड्यूल होने की वजह से उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिल पा रहा है। हालांकि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा विराट का साथ देने के लिए उनके साथ अक्सर नजर आती हैं। वहीं विराट कोहली भी अक्सर अनुष्का के साथ अपनी तस्वीर अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।
अनुष्का ने किया विराट को किसः आयरलैंड को मात देने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को भी टी-20 सीरीज में 2-1 से हराया था। ऐसे में अब भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज इंग्लैंड के साथ खेलेगा। इसी बीच विराट कोहली को थोड़ा-सा वक्त अपने परिवार के लिए मिल ही गया है, और अनुष्का शर्मा भी इस वक्त इंग्लैंड हैं। ऐसे में वक्त मिलने पर विराट और अनुष्का एक रोमांटिक डेट पर निकले। विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी इस रोमांटिक डेट की एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली को किस करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा है- अपनी 'Beauty' के साथ एक दिन। गौरतलब हो कि विरुष्का ने 2017 में गुपचुप तरीके से शादी की थी।