टी-20 सीरीज जीतने के बाद कोहली ने धोनी-नेहरा और युवी संग शेयर की सेल्फी

बेंगलुरू। टी-20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया ने जमकर मैदान पर जश्न मनाया तो वहीं जश्न का सिलसिला ड्रेसिंग रूम में भी देखने को मिला। बतौर कप्तान पहली सीरीज जीतने के बाद कोहली काफी खुश नजर आए, उन्होंने जमकर अपनी खुशी अपने साथियों संग सेलिब्रेट की।

कोहली ने धोनी-नेहरा और युवी संग शेयर की सेल्फी

कोहली ने अपनी खुशियों की कुछ तस्वीरें instagram पर शेयर की हैं, जिसमें वो खासे खुश नजर आ रहे हैं। उनकी शेयर की गई तस्वीरों में धोनी, युवराज और आशीष नेहरा हैं।

इससे पहले वो सीरीज जीतने के बाद मीडिया से रूबरू हुए थे, जहां उन्होंने खुलकर कहा था कि उन्हें सीमित ओवरों के प्रारूप में फैसले लेने में महेंद्र सिंह धोनी के अपार अनुभव का फायदा मिल रहा है। धोनी के साथ रहने से वो टेंशन फ्री रहते हैं। गौरतलब है कि भारत इंग्लैंड वनडे और टी 20 सीरीज से पहले ही धोनी ने कप्तानी की कुर्सी छोड़ी है, अपने इस्तीफे के बाद धोनी ने खुद कहा था कि वो कोहली के लिए मेंटर के रूप में काम करते रहेंगे।

वनडे और टी20 सीरीज में अंग्रेजों को धूल चटाई

और उनका ये रूप वनडे और टी20 सीरीज के दौरान दिखा भी, जहां भारत ने अंग्रेजों को बुरी तरह से धूल चटाई। गौरतलब है कि भारत ने युजवेंद्र चहल (25/6) की रिकॉर्ड गेंदबाजी की बदौलत एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को हुए तीसरे निर्णायक टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 75 रनों से हरा तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत से मिले 203 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 16.1 ओवरों में 127 रन बनाकर ढेर हो गई।

What a victory 🇮🇳👍🇮🇳😁. @mahi7781 @yuvisofficial and Ashu bhai. well done fellas

A photo posted by Virat Kohli (@virat.kohli) on

Story first published: Thursday, February 2, 2017, 15:59 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+