For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शादी की चौथी सालगिरह को विराट ने बताया सबसे खास, शेयर की दिल छूने वाली पोस्ट

नई दिल्लीः भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड की कलाकार अनुष्का शर्मा को अपनी चौथी शादी की सालगिरह पर दिल को छूने वाली बात कही है। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा और अपनी बेटी वामिका के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और कहा है कि उनकी प्यारी बेटी की वजह से यह सालगिरह और भी ज्यादा खास बन गई है।

विराट कोहली पिछले काफी समय से अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं क्योंकि कोरोना के चलते काफी समय तक खेल रुका रहा और बाद में भी विराट कोहली ने खेल से कुछ समय का ब्रेक लिया और परिवार के साथ अच्छा समय बिताया है।

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी अनुष्का शर्मा और वामिका की फोटो शेयर की है और अनुष्का शर्मा को एक ईमानदार, प्यार करने वाली और बहादुर महिला बताया है जो उनको जीवन में ऐसे ही चीजें करने की प्रेरणा देती है।

विराट कोहली लिखते हैं, "आपने 4 साल तक मेरे बेहूदा जोक्स और मेरे आलस को झेला है। हर दिन इन 4 सालों में आपने मुझे उस तरीके से स्वीकार किया है जैसा कि मैं हूं और चाहे मैं कितना भी अजीबो गरीब हूं लेकिन आपने मुझसे हमेशा प्यार किया। इन 4 सालों में ईश्वर ने हमारे ऊपर अपनी बहुत कृपा बरसाई। इन 4 सालों में मैंने सबसे ईमानदार, प्यार करने वाली, बहादुर महिला और एक ऐसी इंसान के साथ शादी की जो मुझेसही चीजों के लिए खड़े रहने की प्रेरणा देती है चाहे फिर पूरी दुनिया आप के खिलाफ क्यों ना हो जाए।"

विराट कोहली आगे लिखते हैं कि वह जिंदगी में हमेशा अनुष्का से प्यार करेंगे। विराट कोहली लिखते हैं कि यह उनकी बेटी के आगमन के बाद से पहली सालगिरह है तो यह दिन और भी ज्यादा खास बन जाता है।



विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 2017 में एक प्राइवेट सेरेमनी में इटली में एक शादी कर ली थी। उससे पहले उन्होंने कुछ साल तक एक दूसरे को डेट किया था। कोविड लॉकडाउन में इन दोनों के एक बेटी हुई जिसका नाम वामिका है। विराट कोहली ने अपने करियर में अनुष्का शर्मा का कई बार जिक्र किया है और यह बताया है कि उनकी पत्नी किस तरीके से उनको स्थिर रखने में मदद करती है।

विराट कोहली ने हाल ही में विश्व कप के बाद एक ब्रेक लिया था जिसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में वापसी की और यहां पर टीम को जीत दिलाने में लीड किया जिसके दम पर भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीतने में मदद में कामयाबी हासिल की। अब विराट कोहली के लिए 26 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका का दौरा शुरू हो रहा है जहां पर वे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।

हाल ही में विराट कोहली को एक झटके का सामना करना पड़ा है क्योंकि बीसीसीआई ने उनको वनडे कप्तानी से हटा दिया है और चयन समिति ने रोहित शर्मा को नए कप्तान के तौर पर नियुक्त किया है। इससे पहले रोहित शर्मा ने विराट कोहली की जगह तब ली थी जब भारत T20 वर्ल्ड कप में बाहर हो गया था और टीम इंडिया को अपने घरेलू जमीन पर न्यूजीलैंड का सामना करना था। तब रोहित की अगुवाई में भारत ने टी-20 सीरीज में कीवियों को हराया था।

Story first published: Saturday, December 11, 2021, 19:59 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+